PSEB Admit Card 2026: पंजाब बोर्ड 12th का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
PSEB Admit Card 2026
पंजाब बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रेगुलर छात्रों के प्रवेश पत्र स्कूलों के माध्यम से ही वितरित किए जाएंगे।
बोर्ड द्वारा सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर स्कूल लॉगिन आईडी के जरिए अपने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके बाद एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और स्कूल की मोहर लगाकर छात्रों को सौंपें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
रेगुलर मोड से पढ़ाई कर रहे छात्र अपना एडमिट कार्ड केवल अपने स्कूल से ही प्राप्त कर सकेंगे। वे स्वयं ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। वहीं, जो छात्र स्वाध्यायी (प्राइवेट) हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल कैसे डाउनलोड करेंगे PSEB 12th एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्कूलों को pseb.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “School Login” विकल्प पर क्लिक कर लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। लॉगिन के बाद विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालें और छात्रों में वितरित करें।
परीक्षा तिथि और समय
पंजाब बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और वह परीक्षा से वंचित रह सकता है।