CLAT 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी; ऐसे करें चेक

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने आज, 5 फरवरी 2026 को CLAT 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

Updated On 2026-02-05 10:19:00 IST

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 से जुड़े उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने आज, 5 फरवरी 2026 को CLAT 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर तीसरे राउंड का रिजल्ट देख सकते हैं।

CLAT 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब अपनी सीट को लेकर फैसला लेना होगा। अभ्यर्थियों के पास Freeze, Float या Exit में से किसी एक विकल्प को चुनने का मौका है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के तहत सीट स्वीकार करने या आगे की प्रक्रिया में बने रहने की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026 तय की गई है।

CLAT 2026 तीसरी मेरिट लिस्ट: जरूरी तारीखें

CLAT तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 2026 को 5 फरवरी 2026 सुबह 10 बजे जारी किया गया है। इसी दिन से कंफर्मेशन फीस जमा करने और Freeze या Float विकल्प चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 12 फरवरी 2026 दोपहर 1 बजे तक फीस भुगतान और सीट से जुड़ा विकल्प चुन सकते हैं।

CLAT 2026 तीसरी मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद “CLAT 2026” लिंक पर क्लिक करें। यहां “3rd Provisional Allotment List” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही तीसरी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार अपना परिणाम जांचकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CLAT Counselling 2026: Freeze, Float और Exit क्या है?

काउंसलिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को तीन विकल्प दिए जाते हैं। Freeze विकल्प चुनने पर उम्मीदवार अपनी मिली हुई सीट को स्वीकार कर लेता है और आगे के राउंड में शामिल नहीं होता। Float विकल्प के तहत उम्मीदवार वर्तमान सीट को सुरक्षित रखते हुए अपनी उच्च प्राथमिकता वाली NLU में सीट मिलने की उम्मीद के साथ अगले राउंड में शामिल हो सकता है। वहीं Exit विकल्प चुनने पर उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाता है।

आने वाले काउंसलिंग राउंड की तारीखें

CLAT 2026 की चौथी अलॉटमेंट लिस्ट 2 मई 2026 को सुबह 10 बजे जारी होगी। चौथे राउंड में Freeze और Float के जरिए एडमिशन प्रक्रिया 2 से 8 मई 2026 तक चलेगी। पांचवीं और अंतिम अलॉटमेंट लिस्ट 15 मई 2026 को जारी की जाएगी, जबकि अंतिम राउंड में Freeze विकल्प के तहत एडमिशन 15 से 20 मई 2026 तक होगा। राउंड 4 और 5 में Freeze करने वाले उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी फीस 30 मई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी।

Tags:    

Similar News