UGC NET Result December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UGC NET Result December 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET December 2025 Exam Result आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Updated On 2026-02-05 09:26:00 IST

UGC NET Result December 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET December 2025 Exam Result आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में देशभर से 9.93 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया जैसे असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए पात्रता स्पष्ट हो गई है।

यहां से चेक करें UGC NET Result December 2025

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का रिजल्ट देखने के लिए ugcnet.nta.ac.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल दर्ज कर रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें UGC NET December 2025 Result चेक

स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद Latest News सेक्शन में UGC NET December 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करें।

स्टेप 4: लॉग इन करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जहां से आप स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Tags:    

Similar News