CTET EXAM 2026: सीबीएसई ने जारी किया Admit Card, जानें एग्जाम डेट

CTET Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, जानें परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी।

Updated On 2026-02-05 16:50:00 IST

CTET Admit Card 2026 OUT

CTET Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।

CTET Admit Card 2026: कहां और कैसे करें डाउनलोड

सीटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध CTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • अब, लॉगिन के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

CTET 2026 परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल्स

सीबीएसई सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी।

CTET Exam Pattern 2026: परीक्षा का पैटर्न

सीटीईटी 2026 परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कुल परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट तय की गई है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नों में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, विषय ज्ञान और शिक्षण क्षमता पर विशेष फोकस रहेगा।

CTET Passing Marks 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CTET 2026 पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) लाने होंगे। वहीं, SC, ST, OBC और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 55 प्रतिशत (150 में से 82 अंक) निर्धारित की गई है।

Tags:    

Similar News