दूसरा टी20 साउथ अफ्रीका ने जीता: भारत 51 रन से हारा, डी कॉक के 90 रन; बार्टमैन ने झटके 4 विकेट; सीरीज 1-1 की बराबरी पर

साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे T20 में 51 रनों से हराकर सीरीज 1-1 कर दी। डी कॉक ने 90 रन बनाए। बार्टमैन ने 4 विकेट झटके। भारत 162 पर ऑलआउट। तिलक वर्मा ने 62 रन की जझारू पारी खेली। सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जायेगा।

Updated On 2025-12-11 23:13:00 IST

India vs South Africa 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को 51 रन से हराया 

India vs South Africa 2nd T20I: भारत को साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 51 रनों से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। यह मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला गया। अब तीसरा टी-20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में होगा, जहां दोनों टीमें बढ़त हासिल करने उतरेंगी।

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का फैसला उलटा पड़ गया। टीम इंडिया के गेंदबाज शुरुआत से ही लय हासिल नहीं कर पाए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह रन रोकने में नाकाम रहे, जिसका फायदा उठाकर साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 213/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों पर 90 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं डोनोवन फरेरा (नाबाद 30) और डेविड मिलर (नाबाद 20) ने अंतिम ओवरों में गति बढ़ाते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही शुभमन गिल (0), अभिषेक शर्मा (17) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) सस्ते में आउट होकर टीम को बैकफुट पर ले गए।

तिलक वर्मा ने एक छोर संभालते हुए 34 गेंदों पर 62 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। हार्दिक पंड्या भी 20 रन बनाकर आउट हुए। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई।

साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन सबसे घातक साबित हुए और उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और लूथो सिपामला को 2-2 सफलता मिली।


 


 

अर्शदीप के एक ओवर में 7 वाइड देख भड़के कोच गंभीर

सेंचुरियन में खेले गए भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे T20I मैच में भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर उस समय बुरी तरह गुस्से में नजर आए, जब तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने 11वें ओवर में लगातार वाइड बॉल फेंकी।

क्विंटन डी कॉक के छक्के के बाद अर्शदीप पूरी तरह बिखर गए और एक ही ओवर में कुल 7 वाइड फेंक डाले। डगआउट में बैठे गौतम गंभीर ये सब देखकर अपना आपा खो बैठे। हाथ हिलाते हुए टीम के साथियों से कुछ कहते हुए बेहद निराश नजर आए। यह नजारा कैमरे में भी कैद हो गया। अर्शदीप का वाइड बॉल फेंकने का सिलसिला आगे भी नहीं थमा हुए अपने आखिरी ओवर में भी वो लय में नजर नहीं आये। 

Live Updates
2025-12-11 22:52 IST

साउथ अफ्रीका ने कटक में मिली निराशाजनक हार से उबरकर न्यू चंडीगढ़ में सीरीज़ बराबर कर ली। क्विंटन डी कॉक ने शानदार 90 रन की बदौलत पहले बैटिंग करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत 162 रन पर ऑल आउट हो गई। तिलक वर्मा ने हाफ सेंचुरी बनाई। ओटनील बार्टमैन ने चार विकेट लिए।


2025-12-11 21:33 IST

भारत ने अपने दोनों ओपनर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा समेत कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया ने 32 रन पर 3 विकेट खाए। साउथ अफ्रीका ने 214 रन का टारगेट दिया है। 

2025-12-11 20:57 IST

साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रन का टारगेट दिया है। क्विंटन डी कॉक ने 90 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। अर्शदीप सिंह ने 13 बॉल का एक ओवर डाला, जिसमें 7 वाइड शामिल हैं। 

2025-12-11 20:29 IST

क्विंटन डी कॉक शतक बनाने से चूक गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने 16 वें ओवर में 90 रन पर आउट किया। साउथ अफ्रीका का स्कोर-156/3 (15.4)

2025-12-11 20:02 IST

अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर में 7 वाइड फेंक दी। उन्होंने इस ओवर कुल 13 बॉल डालनी पड़ी। उन्होंने 18 रन दिए। पहली बॉल छक्का लगने के बाद वो लगातार वाइड फेंकी। वाइड बॉल में ही साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे हुए। 

T20I में सर्वाधिक बॉल का एक ओवर

  • 13 - नवीन-उल-हक vs ZIM, हरारे, 2024
  • 13 - अर्शदीप सिंह vs SA, मुल्लानपुर, 2025*
  • 12 - सिसंडा मगाला vs PAK, जोबर्ग, 2021

2025-12-11 19:52 IST

क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी, साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर के बाद बनाए 1 विकेट पर 90 रन; वरुण ने हेंड्रिक्स बोल्ड किया। 

2025-12-11 19:45 IST

India vs South Africa 2nd T20I Live Updates: 9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 79/1

क्विंटन डिकॉक का अर्धशतक पूरा हो गया है। एडेन मार्करम 10 रन पर खेल रहे हैं। 

2025-12-11 19:32 IST

अक्षर पटेल ने छठवां ओवर किया। इसमें उन्होंने 12 रन दिए, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल है। छह ओवर में अफ्रीका ने कुल 5 छक्के लगा चुका है। क्विंटन डी कॉक ने चार छक्के मारे हैं। 

2025-12-11 19:25 IST

वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स को 8 रन पर चलता किया। हेंड्रिक्स ने बुमराह के ओवर में 2 छक्के मारे थे। 

2025-12-11 19:21 IST

जसप्रीत बुमराह के दूसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स ने दो जबरदस्त छक्के मारे। तीसरी और आखिरी बॉल पर छक्का मारा। 

Tags:    

Similar News