Today's Breaking News 26 May 2025: पूर्व विधायक आरटी देशमुख की कार दुर्घटना में मौत, झारखंड में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारत फोरकास्ट सिस्टम की लॉन्चिंग

देश-दुनिया की सोमवार (26 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-05-27 06:54:00 IST

Today's Breaking News 26 May 2025: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट NEET-UG एग्जाम के रिजल्ट जारी करने पर सुनवाई करेगा। इंदौर बेंच ने 15 मई को रिजल्ट पर अंतरिम रोक लगाई थी। PM मोदी 2 दिन के दौरे पर गुजरात जाएंगे। सुबह 10.30 बजे वडोदरा में रोड शो करेंगे। 11.00 बजे दाहोद में रेलवे प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन करेंगे। भुज में 53,400 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित 20 से ज्यादा राज्यों में सोमवार को बारिश का अलर्ट है। इसी तरह देश-दुनिया की सोमवार (26 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 26 May 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates
2025-05-26 19:24 IST

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक आरटी देशमुख की कार दुर्घटना में मौत हो गई। लातूर-तुलजापुर रोड पर बेलकुंड के पास हुए सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत लातूर के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 



2025-05-26 13:16 IST

एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कतर के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल खुलैफी से मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ चलाये गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बारे में जानकारी साझा की।

 

2025-05-26 12:32 IST

26 मई 1999 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। भारतीय वायुसेना ने आज ही के दिन 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए अपने ऐतिहासिक अभियान 'ऑपरेशन सफेद सागर' की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वायुसेना ने एक स्मृति वीडियो साझा किया, जिसमें इस ऑपरेशन की भूमिका और वीरता को दर्शाया गया है । 'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायुसेना द्वारा 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान चलाया गया एक निर्णायक अभियान था। इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र से बाहर खदेड़ना था। वायुसेना ने दुश्मन की चौकियों और सप्लाई लाइनों को निशाना बनाकर उन्हें भारी क्षति पहुंचाई।


2025-05-26 12:24 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने सोमवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर योगी ने कहा, "कोविड के दौरान हमने स्कूलों को वर्चुअल शिक्षा से जोड़ा। अब तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है, इसलिए यह बहुत मददगार है। इसी तरह, सभी राजकीय विद्यालयों में समर कैंप एक नया प्रयास है, यह एक नवाचार है। कल दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई, उसमें हमने उत्तर प्रदेश के जर्जर स्कूलों के पुनरुद्धार के लिए जो कदम उठाए हैं, उस पर एक प्रेजेंटेशन दिया। इससे लाखों बच्चों के जीवन में बदलाव आया है, इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।'


2025-05-26 10:56 IST

झारखंड में 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर
झारखंड के लातेहार जिले के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को पुलिस ने मार दिया है। वहीं, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है। 

2025-05-26 10:55 IST

मुंबई में तेज बारिश
मुंबई में तेज बारिश हो रही है। मुंबई में घने बादल की वजह से विजिबिलिटी काफी लो है। सुबह 10 बजने लोग गाड़ियों की लाइट ऑन करके ड्राइव कर रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट सर्विस पर भी इसका असर पड़ रहा है। रविवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश शुरू हुई। रविवार को पुणे में तेज बारिश हुई।

2025-05-26 10:38 IST

PM मोदी ने वडोदरा में किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा में PM मोदी ने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किमी लंबा रोड शो किया। इसे 'सिंदूर सम्मान यात्रा' का नाम दिया गया। कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। परिवार ने PM का स्वागत किया। मोदी आज गुजरात में 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  


2025-05-26 09:47 IST

इजराइल का गाजा में स्कूल पर हमला, लोग जिंदा जले
इजराइल ने रविवार देर रात गाजा में कई जगहों पर हमले किए। इन हमलों में एक स्कूल को भी निशाना बनाया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। स्कूल में आग लगने से लोग जिंदा जल गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक किंडरगार्टन स्कूल था, जिसे शरणार्थी शिविर को तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। मरने वालों में रेड क्रॉस के दो कार्यकर्ता, एक पत्रकार और कई बच्चे शामिल हैं।  

2025-05-26 08:05 IST

पाकिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म किया तो सजा जरूर देंगे
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। 'टीम इंडिया' पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल आज फ्रांस पहुंचा। शशि थरूर की अगुआई वाला डेलिगेशन अमेरिका में है। थरूर ने कहा कि अगर पाकिस्तान या अन्य किसी देश की तरफ से क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म होता है तो उसे सजा दिए बिना नहीं छोड़ेंगे। भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। हमने कुछ भी शुरू नहीं करना चाहते।

2025-05-26 08:02 IST

भारत फोरकास्ट सिस्टम की लॉन्चिंग आज
देश में अब मौसम की भविष्यवाणी और सटीक होगी। भारत सरकार आज एडवांस भारत फोरकास्ट सिस्टम (BFS) लॉन्च करेगी। पुणे के इंडियन इंडियन इंस्टिट्यूट और ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजिकल (IITM) ने इसे तैयार किया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसे देश को सौंपेंगे। यह सिस्टम आपदा प्रबंधन, खेती, जल प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा में पंचायत स्तर तक मदद करेगी।

Tags:    

Similar News