Health Tips: महिलाओं के शरीर से क्यों घटने लगता है आयरन? जानें इसके पीछे की वजह
महिलाओं में थकान, चक्कर और कमजोरी का एक बड़ा कारण है आयरन की कमी। जानें क्यों घटता है शरीर में आयरन और इससे कैसे बचा जा सकता है।
क्या आपने कभी किसी महिला को अचानक चक्कर आते देखा है? या किसी को हमेशा थकान, सांस फूलना या कमजोरी की शिकायत करते सुना है? अक्सर ये बातें हम 'कमजोर शरीर' या 'अधिक काम करने की थकावट' समझ लेते हैं। लेकिन असल में इन लक्षणों के पीछे एक अहम कारण होता है, शरीर में आयरन की कमी। विशेष रूप से महिलाओं में यह समस्या और भी ज़्यादा देखने को मिलती है। घर, ऑफिस, बच्चों और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान देना भूल जाती हैं और धीरे-धीरे आयरन की कमी गंभीर रूप ले लेती है।
मासिक धर्म
हर महीने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान खून की कमी का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं में अत्यधिक ब्लीडिंग होती है जिससे आयरन का स्तर तेजी से गिर जाता है।
गर्भावस्था और स्तनपान
गर्भावस्था के दौरान शरीर को दो लोगों के लिए पोषण की जरूरत होती है। अगर इस दौरान आयरन युक्त आहार न लिया जाए, तो मां के शरीर में इसकी कमी हो जाती है।
गलत खानपान और डाइटिंग
वजन घटाने की कोशिश में महिलाएं अक्सर ऐसे डाइट प्लान फॉलो करती हैं जिनमें पोषण की कमी होती है। हरी सब्जियां, दालें और आयरन युक्त चीजें कम खाती हैं, जिससे शरीर कमजोर पड़ता है।
बार-बार प्रसव और रिकवरी
कुछ महिलाएं बहुत कम अंतर में बच्चों को जन्म देती हैं, जिससे शरीर को रिकवरी का वक्त नहीं मिल पाता और आयरन डिप्लीट होता जाता है।
आयरन की कमी के लक्षण
हमेशा थकावट महसूस होना
सांस फूलना
चक्कर आना
हाथ-पैर ठंडे रहना
बालों का झड़ना और नाखूनों का टूटना
पीला पड़ता चेहरा
कैसे करें आयरन की कमी को पूरा?
पालक, मेथी, सरसों का साग
चुकंदर, अनार, सेब
गुड़ और मूंगफली
किशमिश, खजूर और अंजीर
विटामिन C आयरन के अवशोषण में मदद करता है। नींबू पानी, आंवला, संतरा जरूर शामिल करें।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको ज्यादा समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।