Mustard Oil: सरसों के तेल में मिलावट तो नहीं? 5 आसान ट्रिक्स से करें मिनटों में पहचान

Mustard Oil: सर्दियां शुरू होते ही सरसों के तेल का इस्तेमाल बढ़ जाता है। आप जो तेल यूज कर रहे हैं उसमें मिलावट तो नहीं, कुछ ट्रिक्स से उसकी पहचान की जा सकती है।

Updated On 2025-11-13 13:22:00 IST

सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान के टिप्स।

Mustard Oil: बाज़ार में बढ़ती मिलावट ने आज हर चीज़ की शुद्धता पर सवाल खड़ा कर दिया है। खासकर सरसों का तेल, जो लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होता है, अक्सर मिलावट का शिकार होता है। इसका असर न केवल स्वाद पर पड़ता है, बल्कि लंबे समय में यह सेहत के लिए भी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम घर पर ही इसकी शुद्धता की जांच करना सीखें।

सरसों के तेल में अक्सर सस्ते तेल जैसे अरंडी, सोयाबीन या पाम ऑयल की मिलावट की जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप मिनटों में पहचान सकते हैं कि आपका तेल शुद्ध है या नहीं। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार ट्रिक्स, जो बिना किसी केमिकल के मिलावट का पता लगाने में मदद करते हैं।

सरसों के तेल की मिलावट कैसे पहचानें?

गंध से करें पहचान: शुद्ध सरसों के तेल की गंध तीखी और नेचुरल होती है। अगर तेल की खुशबू बहुत हल्की या अजीब लगे, तो समझ लीजिए कि उसमें किसी अन्य तेल की मिलावट हो सकती है। असली सरसों तेल की महक नाक तक चढ़ती है और आसानी से पहचानी जा सकती है।

जलाकर देखें: थोड़ा-सा तेल चम्मच में लेकर जलाएं। अगर इसमें तेज गंध आती है और धुआं हल्का पीला है, तो तेल शुद्ध है। वहीं, अगर धुआं काला या गंध तीव्र और अप्राकृतिक लगे, तो इसमें मिलावट की संभावना होती है।

पानी टेस्ट से करें जांच: एक गिलास पानी में कुछ बूंदें सरसों के तेल की डालें। अगर तेल ऊपर तैरता है और रंग नहीं बदलता, तो यह शुद्ध है। लेकिन अगर तेल पानी में मिल जाए या रंग में फर्क दिखे, तो इसमें दूसरे तेलों की मिलावट हो सकती है।

फ्रिज टेस्ट अपनाएं: तेल को एक छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें। कुछ घंटे बाद अगर यह जम जाए या ठोस हो जाए, तो समझें इसमें दूसरे तेल मिले हैं। असली सरसों का तेल ठंड में भी तरल अवस्था में रहता है।

हल्दी से मिलावट पहचानें: एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी पाउडर डालें और उसमें तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अगर रंग गहरा पीला हो जाए, तो तेल शुद्ध है। जबकि रंग बदलने या मटमैला दिखने पर मिलावट की संभावना होती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News