Holi 2024: होली का हर रंग कहता है कुछ खास..पार्टनर को लगाएं इस रंग का गुलाल, सालभर खुशियों से भरा रहेगा रिश्ता

Holi 2024: होली रंगों का त्यौहार है और हर रंग जिंदगी से जुड़ा है और कुछ न कुछ कहता है। आइए जानते हैं हमारे यहां किस रंग के क्या मायने हैं।

Updated On 2024-03-17 14:51:00 IST
होली के रंगों का महत्व।

Holi 2024: होली रंगों से भरा फेस्टिवल है और चेहरे को रंगने वाला हर रंग जिंदगी को भी रंग जाता है। रंगों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हर रंग कुछ कहता है और ये हमारी जिंदगी से किसी न किसी रूप में जुड़ा रहता है। रंगों ही की बदौलत तो दुनिया हसीन महसूस होती है। होली पर उड़ने वाले रंग बिरंगे गुलाल और रंगों का हमारे मूड से भी कनेक्शन है। किसके साथ किस रंग के साथ होली खेलना बेहतर रहेगा आइए जानते हैं इसके बारे में...

होली के रंगों में झूमेंगे रिश्ते

लाल रंग - हमारी जिंदगी में लाल रंग बहुत गहरा असर रखते हैं। लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है और होली के दिन लाल रंग के गुलाल से जिंदगी में नई ऊर्जा महसूस होती है। लाल रंग आप बच्चों और युवाओं को लगा सकते हैं। लाल रंग या गुलाल ऊर्जा, जोश और जुनून को बताता है। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: होली के दिन आप तो नहीं करते 5 गलतियां, फेस्टिवल का मज़ा बन सकता है सज़ा, बरतें ज़रूरी सावधानियां

पीला रंग - दूसरे रंगों की तरह ही पीले रंग का भी अपना अलग महत्व है। बात जब दोस्ती और रिश्ते में मिठास बढ़ाने की हो तो पीला रंग कारगर होता है। पीला रंग इस वजह से भी खास है, क्योंकि इस रंग के साथ आप अपने पार्टनर के साथ भी होली खेल सकते हैं। पीला रंग ऐश्वर्य, शांति और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। ये रंग रिश्ते में मिठास बढ़ाने के लिए भी पहचाना जाता है। 

नारंगी रंग - मानसिक दृढ़ता को बताने वाला नारंगी रंग खुशमिजाजी का भी प्रतीक है। इस रंग के गुलाल से आप अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली खेल सकते हैं। सामाजिक रिश्तों  को मजबूती देने में भी पीला रंग मददगार माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: कैमिकल नहीं हर्बल रंगों से इस बार खेलें होली, घर पर मिनटों में बनाएं गुलाल और Herbal Color

हरा रंग -  हरा रंग हमेशा से प्रकृति की सुंदरता को बताने वाला माना जाता है। इस रंग में शीतलता और सुकून का संदेश छिपा होता है। आप हरा रंग या इस रंग का गुलाल अपनों से बड़े लोगों को लगा सकते हैं। यह रंग आंखों को चुभता नहीं है। 

Similar News