Logo
election banner
Holi 2024 Herbal Color: होली में कैमिकल वाले रंग खुशियों में खलल डाल देते हैं। आप घर पर ही हर्बल रंगों को तैयार कर होली के त्यौहार का मजा बढ़ा सकते हैं।

Holi 2024 Herbal Color: होली का त्यौहार रंगों और मस्ती से भरा है। आसमान पर उड़ता गुलाल और चेहरे पर लगे अलग- अलग रंग इस फेस्टिवल का असली मजा देते हैं। बिना रंगों के होली की कल्पना नहीं की जा सकती है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले कैमिकल वाले रंग कई बार इस फेस्टिवल का मज़ा किरकिरा कर देते हैं। ये रंग स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, इसीलिए कैमिकल वाले रंगों के बजाय हर्बल कलर से होली खेलने की सलाह दी जाती है। 

बाजार में हर्बल रंग काफी महंगे मिलते हैं, ऐसे में आप घर पर ही आसानी से हर्बल कलर और गुलाल को तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं हर्बल रंग और गुलाल बनाने के आसान टिप्स। 

हर्बल रंग कैसे बनाएं

लाल गुलाल - लाल रंग का गुलाल आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए लाल गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल करें। पहले फूलों को सुखाएं और फिर पीसकर उनका पाउडर तैयार करें। इसमें चावल के आटे या चंदन के चूर्ण को मिलाएं। लाल रंग का गुलाल बनकर तैयार है। लाल पानी बनाने के लिए अनार के छिलकों को उबालकर लाल पानी तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips: होली पर खेलना है खूब रंग, चेहरे पर पहले लगा लें 5 चीजें, स्किन में नहीं होगी कोई परेशानी

पीला रंग - पीला रंग बनाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल करें। गेहूं का आटा लें और उसमें हल्दी मिलाकर पीला रंग तैयार कर लें। इसे पीले गुलाल की तरह भी यूज कर सकते हैं। आप इसमें चावल का आटा भी प्रयोग कर सकते है। 

गुलाबी रंग - गुलाबी रंग बनाने में चुकंदर आपकी मदद करेगा। सबसे पहले चुकंदर को सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर पाउडर बनाएं। अब आटे में इसे मिला दें। हर्बल गुलाबी रंग बनकर तैयार हो चुका है। चुकंदर को पानी में उबालने से गुलाबी रंग का पानी तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: स्किन खराब होने के डर से नहीं खेलते होली, 5 टिप्स कर लें फॉलो, त्वचा बनी रहेगी हेल्दी; नहीं होंगे रैशेज

हरा रंग - हर्बल ग्रीन कलर भी आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी के पत्ते लें और उन्हें सुखा लें। इसके बाद पत्ते पीसकर आटे में मिक्स कर दें। ग्रीन कलर तैयार है। हरा रंग नीम के पत्तों, पालक के पत्तों से भी बनाया जा सकता है। 

नीला रंग - गुलमोहर के नीले फूलों की मदद से हर्बल नीला रंग तैयार किया जा सकता है। गुलमोहर के फूल सुखाकर पीस लें और उन्हें चावल के आटे में मिक्स कर दें, नीला रंग बन जाएगा। नीले रंग का पानी तैयार करने के लिए कपड़े रंगने वाले नील का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

5379487