Hair Care Tips: क्या आप भी गिरते बालों से परेशान हैं? तो आज ही अपनाएं ये टिप्स

Hair Care Tips: बालों का झड़ना कम करने में आहार अहम भूमिका निभाता है। बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने का एक प्रमुख कारण आहार में पोषक तत्वों की कमी है।

Updated On 2024-01-09 19:07:00 IST
गिरते बालों से परेशान हैं, तो आज ही अपनाएं ये टिप्स

Hair Care Tips: आजकल कई महिलाएं बालों के झड़ने से परेशान हैं। वहीं बहुत से लोग इस समस्या से बचने के लिए हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं, जिसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। इसमें कई ऐसे केमिकल पाए जाते हैं, जो बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अब तो कम उम्र में ही लोगों को बालों के झड़ने या सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, इसके पीछे तनाव और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे कम करने के लिए आजमाएं ये खास उपाय

  •  बालों का झड़ना कम करने के लिए खजूर को अपने आहार में शामिल करें
  •  खजूर स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
  • बालों का झड़ना कम करने के लिए इसे आहार में शामिल करना चाहिए।
  • खजूर में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। यह बालों की जड़ों में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है और बालों का गिरना कम करता है।
  • खजूर में विटामिन-बी भी भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों को स्वस्थ रखता है और बालों का झड़ना रोकता है।
  • आयरन की कमी से बाल झड़ सकते हैं। अधिकांश महिलाओं के शरीर में आयरन का स्तर कम होता है। ऐसे में इसके स्तर में सुधार करना जरूरी है।
  • खजूर फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम खजूर में लगभग 10 ग्राम फाइबर होता है. यह पाचन के लिए और कमजोरी दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है।
  • खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

खजूर खाने का सही तरीका

  •  यदि आप बालों का झड़ना कम करना चाहते है, तो दिन में 1 से 2 खजूर खाएं।
  •  खजूर को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
  • आप रात को सोने से पहले खजूर को दूध में उबालकर पी सकते हैं।
  • भीगे हुए खजूर को खाली पेट खाना भी फायदेमंद होता है
Tags:    

Similar News