Moringa Side Effects: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए सहजन फली? फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान
Moringa Side Effects: सहजन की फली वैसे तो बहुत गुणकारी होती है, लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशंस में इन्हें खाने से नुकसान हो सकता है।
सहजन की फली खाने के नुकसान।
Moringa Side Effects: सहजन की फली अपने गुणों की वजह से सुपरफूड का दर्जा हासिल कर चुकी है। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम बहुत सी शारीरिक समस्याओं में लाभकारी होते हैं। हालांकि, कुछ हेल्थ कंडीशंस में सहजन की फली का सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के मरीज हों या प्रेग्नेंट महिलाएं आदि लोगों को सहजन की फली चिकित्सकीय सलाह पर खाना चाहिए। ऐसा न होने पर यह फली आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए सहजन की फली?
लो ब्लड प्रेशर के मरीज
सहजन की फली लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। सहजन ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करती है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से लो बीपी की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वरना कमजोरी, चक्कर और थकान बढ़ सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को सहजन की फली खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल मोरिंगा में मौजूद कुछ कंपाउंड डिलीवरी में कॉम्पलिकेशन की वजह बन सकते हैं। ऐसे में सहजन फली को डॉक्टरी सलाह पर ही खाना चाहिए।
एलर्जी वाले लोग
कई लोगों को सहजन की फली खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। ऐसे लोगों को मोरिंगा का सेवन करने के से परहेज करना चाहिए। कई लोगों को इसे खाने के बाद खुजली, पेट दर्द या स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
दवाइयां लेने वाले मरीज
कोई व्यक्ति डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहा है तो सहजन की फली खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले। यह दवाओं के असर को कम या ज्यादा कर सकती है, जिससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कमजोर डाइजेशन वाले लोग
सहजन फली फाइबर से भरपूर होती है, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें इसे खाने से पेट में भारीपन, गैस या एसिडिटी हो सकती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)