Vegetable Oats Pancake: ब्रेकफास्ट में खाएं वेजिटेबल ओट्स पैनकेक, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, सीखें बनाना

Vegetable Oats Pancake: वेजिटेबल ओट्स पैनकेक एक शानदार ब्रेकफास्ट हो सकता है। ये टेस्टी और हेल्दी दोनों ही पैमानों पर खरा उतरता है।

Updated On 2025-09-09 08:30:00 IST

वेजिटेबल ओट्स पैनकेक बनाने का तरीका।

Vegetable Oats Pancake: आजकल लोग हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं। ऐसे में वेजिटेबल ओट्स पैनकेक आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है। यह डिश न सिर्फ पेट भरने वाली होती है बल्कि पोषण से भी भरपूर होती है। इसमें ओट्स और सब्जियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है, जो फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।

अगर आप जल्दी बनने वाले, हेल्दी और टेस्टी स्नैक या नाश्ते की तलाश में हैं, तो यह पैनकेक आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। इसे बनाना आसान है और बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसे पसंद करेंगे। चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर वेजिटेबल ओट्स पैनकेक तैयार कर सकते हैं।

वेजिटेबल ओट्स पैनकेक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ओट्स (दरदरा पिसा हुआ)
  • 1/2 कप सूजी (वैकल्पिक)
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/4 कप पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • हरा धनिया (कटा हुआ)
  • पानी जरूरत अनुसार
  • तेल सेकने के लिए

वेजिटेबल ओट्स पैनकेक बनाने की विधि

वेजिटेबल ओट्स पैनकेक एक टेस्टी और हेल्दी डिश है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का दरदरा पीस लें। एक बाउल में ओट्स, सूजी और दही डालें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें और इसे 10 मिनट के लिए रख दें ताकि मिश्रण फूल जाए।

अब इस मिश्रण में कद्दूकस की हुई गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिलाएं। इसके बाद अन्य मसाले जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार डालें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर पैनकेक जैसा बैटर बना लें।

एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें। उसमें हल्का सा तेल लगाएं। बैटर से एक चम्मच डालकर गोलाकार फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। गरमागरम हेल्दी वेजिटेबल ओट्स पैनकेक हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News