Sitafal Milk Shake: शरीर को ताज़गी से भर देगा सीताफल मिल्क शेक, 5 मिनट में होगा तैयार

Sitafal Milk Shake: सीताफल मिल्क शेक स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भरपूर होता है। जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

Updated On 2025-10-26 13:32:00 IST

सीताफल मिल्क शेक बनाने की विधि।

Sitafal Milk Shake: सर्दियों के मौसम में सीताफल यानी कस्टर्ड एप्पल का स्वाद ही अलग होता है। इसकी मिठास और मलाईदार टेक्सचर हर किसी को पसंद आता है। लेकिन अगर आप इसे एक नए और टेस्टी अंदाज में एंजॉय करना चाहते हैं, तो सीताफल मिल्क शेक बनाना सबसे बढ़िया तरीका है। यह न सिर्फ एनर्जी से भरपूर ड्रिंक है, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

सीताफल मिल्क शेक ठंडा, मलाईदार और नेचुरल स्वीटनेस से भरा ड्रिंक जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका और इसके सेहतमंद फायदे।

सीताफल मिल्क शेक के लिए सामग्री

  • पके हुए सीताफल - 2
  • ठंडा दूध - 2 कप
  • चीनी या शहद - 2 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • बर्फ के टुकड़े - 4-5
  • सजावट के लिए - कटे बादाम या पिस्ता (वैकल्पिक)

सीताफल मिल्क शेक बनाने की विधि

सीताफल का गूदा निकालें: सबसे पहले सीताफल को छीलकर उसके बीज निकाल दें। केवल गूदा ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि बीज गलती से ब्लेंडर में न जाएं क्योंकि वे स्वाद को कड़वा बना सकते हैं।

गूदा और दूध मिलाएं: मिक्सर जार में सीताफल का गूदा, ठंडा दूध, चीनी (या शहद) और इलायची पाउडर डालें। चाहें तो 2-3 बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब इसे 1-2 मिनट तक स्मूद ब्लेंड करें जब तक मिश्रण क्रीमी न हो जाए।

ठंडा परोसें: गिलास में डालकर ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता से सजाएं। आपका स्वादिष्ट और हेल्दी सीताफल मिल्क शेक तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें ताकि इसका स्वाद और ताजगी बनी रहे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News