onion dosa: घर पर 10 मिनट में बनाएं अनियन टोमैटो डोसा, बैटर के लिए जानें टिप्स

Onion Tomato Dosa: प्याज-टमाटर डोसा एक टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश है। इसमें ताजे सब्जियों की टॉपिंग इसे खास बनाती है। यह डोसा नाश्ते से लेकर लंच तक के लिए परफेक्ट है। इसे आप रेडीमेड डोसा बैटर से भी बना सकते हैं।

By :  Desk
Updated On 2025-07-21 15:33:00 IST

onion tomato dosa recipe in hindi

Onion Tomato Dosa: सुबह का नाश्ता हो या शाम को कुछ खाने की इच्छा, अगर कुछ क्रिस्पी, हेल्दी और टेस्टी चाहिए तो प्याज-टमाटर डोसा एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह डोसा साउथ इंडियन फ्लेवर के साथ आता है लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है। प्याज और टमाटर की तड़के वाली टॉपिंग इसे खास बना देती है। इसे आप इंस्टेंट बैटर से भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

अनियन टोमैटो डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • डोसा बैटर – 2 कप
  • बारीक कटे प्याज़ – 1
  • बारीक कटे टमाटर – 1
  • बारीक कटा हरा धनिया – 2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – डोसा सेकने के लिए

बनाने की विधि

  • सबसे पहले डोसा बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें। अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी मिलाकर उसे पतला कर लें।
  • अब एक बाउल में प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। ये मिक्सचर डोसे की टॉपिंग बनेगा।
  • तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं। अब उस पर एक चम्मच बैटर डालें और गोल आकार में फैलाएं।
  • डोसे के ऊपर तैयार प्याज-टमाटर वाला मिक्सचर फैला दें और ऊपर से थोड़ा सा तेल चारों तरफ डाल दें।
  • मीडियम आंच पर डोसे को क्रिस्पी होने तक सेंकें। जब नीचे से सुनहरा दिखने लगे तो उसे पलटे बिना ही प्लेट में निकाल लें।

परोसने का तरीका: इस स्वादिष्ट डोसे को नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें। चाहें तो सांभर के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

अनियन डोसा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • डोसा बैटर बहुत पतला न करें, वरना डोसा टूट सकता है।
  • प्याज़ और टमाटर का मिक्सचर पहले से बना लें, ताकि समय बचे।
  • अगर चाहें तो मिक्सचर में थोड़ा पनीर या चिल्ली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News