Dahi Aloo Sabji: रूटीन सब्जियां खाकर हो गए हैं बोर? 10 मिनट में बनाएं दही आलू, खूब मिलेगी तारीफ

Dahi Aloo Sabji: दही आलू एक पारंपरिक सब्जी है जो रूटीन सब्जियों का बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं इसे 10 मिनट में बनाने की विधि।

Updated On 2025-11-13 18:30:00 IST

दही आलू की सब्जी बनाने का तरीका।

Dahi Aloo Sabji: हर दिन एक जैसी सब्जियां खाकर अगर मन ऊब गया है, तो टेंशन न लें। सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली दही आलू की सब्जी आपको नया स्वाद देगी। खटास और मसालों का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा। खासकर ठंड के मौसम में जब भूख ज्यादा लगती है, तो दही आलू का मज़ा और बढ़ जाता है।

इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। न प्याज, न लहसुन फिर भी इसका स्वाद लाजवाब होता है। चाहे अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों का कुछ नया खाने का मन हो, दही आलू एक बेस्ट झटपट ऑप्शन है।

दही आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 4 उबले हुए आलू
  • 1 कप फेंटा हुआ दही
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

दही आलू की सब्जी बनाने का तरीका

दही आलू की सब्जी स्वादिष्ट फूड डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल या घी गर्म करें और आलू के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। इससे आलू का टेक्सचर स्वादिष्ट बनेगा।

अब एक अलग कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें। उसमें जीरा तड़काएं, फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। मसालों को धीमी आंच पर कुछ सेकंड तक भूनें ताकि उनकी खुशबू निकल आए।

अब फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। जब दही उबलने लगे, तब उसमें फ्राई किए हुए आलू डालें और अच्छे से मिक्स करें।

2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। गरमागरम दही आलू को रोटी, पूरी या जीरा राइस के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News