Mustard Oil Purity: सरसों का तेल शुद्ध है या मिलावटी? 5 तरीकों से मिनटों में करें पहचान

Mustard Oil Purity: सरसों का तेल लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग तो इसे खाना बनाने में यूज करते हैं। ऐसे में सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान जरूरी है।

Updated On 2025-09-18 18:49:00 IST

सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान के तरीके।

Mustard Oil Purity: विंटर सीजन में सरसों के तेल का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से घरों में सालभर खाना बनाने में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। कुल मिलाकर भारतीय घरों में मस्टर्ड ऑयल की खपत काफी है। ऐसे में आप अगर सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानना जरूरी है कि सरसों का तेल पूरी तरह से शुद्ध है या नहीं।

आजकल बाजार में मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बिकने लगा है। ऐसे में कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप सरसों के तेल का प्योरिटी टेस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 आसान तरीके जिनसे आप मिनटों में सरसों के तेल की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

सरसों तेल की मिलावटी कैसे पहचानें?

कागज पर टेस्ट करें: एक सफेद कागज पर कुछ बूंदें सरसों के तेल की डालें और उसे जलाएं। अगर जलते समय तीखी गंध के साथ आंखों में जलन हो, तो तेल शुद्ध है। मिलावटी तेल जलने पर ज्यादा धुआं करेगा और बदबू देगा। असली सरसों का तेल जलने पर हल्की सी तीखी महक छोड़ता है, जो उसकी पहचान होती है।

फ्रिज में ठंडा करने की ट्रिक: सरसों के तेल को एक कांच की छोटी शीशी में डालें और उसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। तेल अगर जमने लगता है या उसमें परत सी बनती है, तो वह शुद्ध है। मिलावटी तेल पूरी तरह से तरल ही रहेगा या उसमें अलग-अलग परतें बनेंगी। यह टेस्ट मिलावट का आसान संकेत देता है।

खुशबू की पहचान: शुद्ध सरसों के तेल की एक अलग और तीखी खुशबू होती है, जिसे सूंघते ही पहचान लिया जाता है। अगर तेल में से कोई केमिकल जैसी या अलग गंध आ रही है, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है। खासतौर पर अगर खुशबू बहुत हल्की या नकली लगे, तो सतर्क हो जाएं।

नाइट्रेट टेस्ट: यह टेस्ट थोड़ा सावधानी से करना चाहिए। एक बर्तन में सरसों के तेल की कुछ बूंदें लें और उसमें कुछ बूंदें नाइट्रिक एसिड की मिलाएं। अगर रंग नारंगी या लाल हो जाए, तो समझ लें कि उसमें मिलावट है। इस टेस्ट से सिंथेटिक रंग और केमिकल की पहचान की जा सकती है।

हल्दी से करें जांच: एक चम्मच तेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। कुछ मिनटों में अगर हल्दी का रंग गाढ़ा नारंगी या भूरा हो जाए, तो तेल में मिलावट है। शुद्ध सरसों तेल में हल्दी का रंग सामान्य ही रहता है। यह टेस्ट बेहद सरल है और आसानी से घर पर किया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News