Makhana Benefits: हड्डियां कमजोर होने लगी हैं? 4 तरीकों से खाएं मखाना, बोन्स स्ट्रॉन्ग होकर मिलेंगे 5 फायदे
Makhana Benefits: मखाना पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है। यही वजह है कि इसे सुपर फूड का दर्जा भी मिला हुआ है।
मखाना खाने के बड़े फायदे।
Makhana Benefits: उम्र बढ़ने के साथ बहुत से लोग हड्डियों की कमजोरी की समस्या का सामना करते हैं। कई बार गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से भी बोन हेल्थ प्रभावित होती है। ऐसे में नेचुरल और हेल्दी विकल्प चुनना बेहद जरूरी है। मखाना का सेवन अगर सही तरीके से किया जाए तो इस समस्या से बहुत हद तक निजात मिल सकती है।
मखाना यानी फॉक्स नट्स कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और बॉडी को एनर्जी देने के लिए सुपरफूड की तरह काम करते हैं। आइए जानते हैं हड्डियों के लिए मखाना खाने के 4 तरीके और इसके 5 बड़े फायदे।
हड्डियों के लिए मखाना खाने के 4 तरीके
रोस्टेड मखाना: मखानों को हल्की आंच पर घी या ऑलिव ऑयल में भूनकर नमक-काली मिर्च छिड़ककर खाएं। यह कुरकुरे स्नैक की तरह होते हैं और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
दूध के साथ मखाना: गुनगुने दूध में मखाना डालकर पीना हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। दूध का कैल्शियम और मखाने के मिनरल्स मिलकर हड्डियों को अतिरिक्त पोषण देते हैं।
मखाना खीर: मखाने की खीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स और गुड़ डालकर बनाई गई खीर कैल्शियम और आयरन का बेहतरीन सोर्स बन जाती है।
सब्जी या करी में मखाना: मखाने को आलू, मटर या पनीर की सब्जी में डालकर भी खाया जा सकता है। इससे डिश का टेस्ट बढ़ता है और हड्डियों को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते हैं।
हड्डियों के लिए मखाना खाने के 5 फायदे
कैल्शियम की भरपाई करता है: मखाना कैल्शियम का अच्छा सोर्स है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। रोजाना मखाना खाने से हड्डियों में कमजोरी नहीं आती।
जोड़ो के दर्द से राहत: मखाने के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करते हैं। नियमित सेवन से आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
बोन डेंसिटी बढ़ाता है: मखाने में मौजूद फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे हड्डियां मजबूत और लचीली बनती हैं।
उम्र बढ़ने पर हड्डियों की सुरक्षा: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होता है। मखाना नियमित खाने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है और उम्र के साथ भी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।
एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाता है: मखाना न सिर्फ हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देता है। इससे थकान कम होती है और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।