Curd Vs Soya Paneer: दही या सोया पनीर… शरीर के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए सबकुछ

Curd Vs Soya Paneer: दही और सोया पनीर दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इन्हें खाने से जुड़े लाभों के बारे में।

Updated On 2025-10-15 11:57:00 IST

दही और सोया पनीर के फायदे।

Curd Vs Soya Paneer: हेल्दी डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम का नाम आते ही दो चीजें सबसे पहले दिमाग में आती हैं दही और सोया पनीर (टोफू)। दोनों ही पौष्टिक हैं, लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर शरीर के लिए इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है। जहां दही दूध से बनता है और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, वहीं सोया पनीर प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बढ़िया सोर्स माना जाता है।

दही और सोया पनीर दोनों ही इम्यूनिटी बढ़ाने, मसल्स मजबूत करने और डाइजेशन सुधारने में मदद करते हैं, लेकिन दोनों के पोषक तत्व और असर थोड़े अलग हैं। अगर आप फिटनेस या वजन घटाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके लिए कौन-सा बेहतर रहेगा। आइए तुलना के साथ जानते हैं इनके फायदे, न्यूट्रिशन और सही सेवन तरीका।

दही के फायदे

दही शरीर को अंदर से ठंडक देता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद हैं। यह कैल्शियम, विटामिन B12 और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है। गर्मी के मौसम में दही शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।

सोया पनीर (टोफू) के फायदे

सोया पनीर प्लांट बेस्ड प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें फैट बहुत कम और प्रोटीन ज्यादा होता है, इसलिए जिम करने वाले या शाकाहारी लोग इसे खासतौर पर पसंद करते हैं। इसमें आइसोफ्लेवोन नामक यौगिक होता है जो हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

किसे चुनें, दही या सोया पनीर?

अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस है यानी दूध से एलर्जी या पेट में गैस, ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो सोया पनीर बेहतर विकल्प है। वहीं जिन लोगों को प्राकृतिक कैल्शियम और गुड बैक्टीरिया की जरूरत है, उनके लिए दही श्रेष्ठ है।

वजन घटाने वालों के लिए सोया पनीर फायदेमंद है क्योंकि इसमें फैट कम और प्रोटीन ज्यादा होता है। जबकि दही पाचन और स्किन हेल्थ सुधारने में बेहतर माना जाता है।

सही मात्रा और सेवन तरीका

  • दही दिन में 1 कटोरी (200 ग्राम) तक खाना फायदेमंद है।
  • सोया पनीर 100 ग्राम तक सेवन पर्याप्त है।
  • दही को फल, सलाद या रायते में शामिल करें।
  • सोया पनीर को हल्का ग्रिल या सॉटे करके सलाद, सूप या सब्जी में मिलाएं।

दोनों ही सुपरफूड हैं, बस अपने शरीर की जरूरत और डाइजेशन के हिसाब से चुनाव करें। नियमित मात्रा में लेने पर दही और सोया पनीर दोनों से ही हेल्दी बॉडी और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी पा सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News