Nails Signs: नाखून में होने वाले बदलाव न करें नज़रअंदाज़, 5 गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

Nails Signs: नाखूनों में अचानक वदलाव होना नई बीमारी के होने का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्थितियों के बारे में

Updated On 2025-08-31 09:13:00 IST

नाखूनों में बदलाव 5 बीमारियों के हो सकते हैं संकेत।

Nails Signs: नाखूनों को भले ही हमारे शरीर का डेड सेल्स माना जाता है, लेकिन ये कई गंभीर बीमारियों का शुरुआत संकेत दे देते हैं। आमतौर पर लोग नाखूनों को केवल सजावट या ग्रूमिंग का हिस्सा मानते हैं, जबकि मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाखूनों में होने वाले बदलाव कई बार गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

नाखूनों में रंग, बनावट, मोटाई या आकार में बदलाव शरीर के अंदर छिपी किसी गंभीर हेल्थ कंडीशन को उजागर कर सकते हैं। इसलिए इन संकेतों को नज़रअंदाज़ करना खतरे से खाली नहीं।

5 बदलाव न करें अनदेखा

आयरन की कमी: आपके नाखून चम्मच जैसे (स्कूप्ड शेप) हो रहे हैं या उन पर सफेद-धब्बे दिखने लगे हैं, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसे कोइलोनाइचिया कहते हैं। ऐसे नाखून अक्सर पतले हो जाते हैं और किनारों से ऊपर की ओर मुड़ने लगते हैं। यह एनीमिया या खून की कमी का लक्षण हो सकता है।

थायरॉइड डिसऑर्डर: आपके नाखून अगर असामान्य रूप से टूट रहे हैं,कमजोर हो रहे हैं या किनारों से अलग हो रहे हैं, तो यह थायरॉइड ग्लैंड का बैलेंस बिगड़ने की ओर इशारा कर सकता है। हाइपोथायरॉइडिज़्म या हाइपरथायरॉइडिज़्म दोनों ही स्थिति में नाखूनों की बनावट और विकास पर असर पड़ सकता है।

लिवर डिजीज: नाखूनों का सफेद पड़ना या उनके नीचे की त्वचा का पीला होना लिवर से जुड़ी समस्याओं जैसे सिरोसिस या हेपेटाइटिस का लक्षण हो सकता है। इसे टेरीज़ नेल्स कहा जाता है, जिसमें नाखून लगभग पूरी तरह सफेद दिखने लगते हैं।

किडनी की बीमारी: अगर नाखूनों में ऊपर का हिस्सा सफेद और नीचे का भाग गहरा भूरा या गुलाबी दिख रहा है, तो यह किडनी फेल्योर या क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ का संकेत हो सकता है। यह किडनी की कार्यप्रणाली में गंभीर गड़बड़ी का संकेत देता है।

डायबिटीज: नाखूनों में पीलापन, मोटाई में बदलाव डायबिटीज़ का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर की इम्यूनिटी कम हो जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन के कारण नाखूनों में बार-बार समस्या हो सकती है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News