Protein Rich Foods: अंडे का प्रोटीन 5 वेज फूड्स के आगे है फेल? तीसरे नंबर की चीज खाएंगे तो नहीं रहेगी कमी

Protein Rich Foods: अंडे को प्रोटीन का जबरदस्त सोर्स माना जाता है। हालांकि, कुछ वेज फूड्स में भर-भरकर प्रोटीन होता है।

Updated On 2025-09-05 10:54:00 IST

प्रोटीन रिच वेजिटेरियन फूड्स।

Protein Rich Foods: आमतौर पर अंडे को ही प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। रोजाना एक अंडा खाने से शरीर को जरूरी प्रोटीन की पूर्ति हो सकती है। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं और अंडा नहीं खाते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कई ऐसे शाकाहारी फूड्स मौजूद हैं, जिनमें अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है और ये बॉडी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

प्रोटीन शरीर की मसल्स बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और एनर्जी देने के लिए बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत नॉनवेज है, जबकि सच्चाई यह है कि शाकाहारी खाने में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है। आइए जानते हैं वे 5 वेज फूड्स जिनके आगे अंडे का प्रोटीन भी फीका पड़ सकता है।

5 चीजें खाएंगे तो मिलेगा भरपूर प्रोटीन

चना: चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह न सिर्फ एनर्जी देता है बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसे उबालकर, सलाद या चाट के रूप में खाया जा सकता है। 100 ग्राम चने में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

मूंग दाल: मूंग दाल को प्रोटीन का सुपरफूड माना जाता है। 100 ग्राम मूंग दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह आसानी से पच जाती है और शरीर को जरूरी अमीनो एसिड भी देती है। जो लोग मसल्स बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

सोयाबीन: सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इसके महज 100 ग्राम में ही करीब 36 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो अंडे से कई गुना ज्यादा है। इसे सब्जी, स्नैक्स या दूध के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

पनीर: पनीर वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का शानदार सोर्स है। 100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है। यह कैल्शियम और विटामिन-डी से भी भरपूर है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

क्विनोआ: क्विनोआ एक ऐसा अनाज है जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इसे चावल की जगह डाइट में शामिल किया जा सकता है और यह ग्लूटेन-फ्री भी है। 100 ग्राम क्विनोआ में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News