Flaxseed Benefits: दिल को हेल्दी रखना है तो रोज़ खाएं अलसी, वजन भी घटेगा! 5 फायदे जानकर चौंक जाएंगे
Flaxseed Benefits: अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें रेगुलर खाने से शरीर को कई बड़े लाभ हासिल हो सकते हैं।
अलसी के बीज खाने के बड़े फायदे।
Flaxseed Benefits: अलसी के लाल छोटे-छोटे बीज किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। पोषक तत्वों से भरपूर अलसी शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसके फाइबर रिच फूड्स दिल को हेल्दी रखने के साथ ही पाचन सुधारने का काम करते हैं। अलसी का सेवन आपके वजन को काबू में रखने में भी मददगार होता है।
कई लोग अलसी के गुणों से अनजान होते हैं, लेकिन आप अगर इसके फायदों को जान लेंगे तो रेगुलर इसे डाइट में शामिल करना नहीं भूलेंगे। अलसी स्किन केयर के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिगनन, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अलसी खाने के 5 बड़े फायदे
दिल की सेहत बेहतर होती है: अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और सॉल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी बैलेंस करता है और इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का रिस्क कम होता है। रोज़ एक चम्मच पिसी हुई अलसी का सेवन आपके दिल के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
डाइजेशन सिस्टम मजबूत करता है: अलसी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं। अलसी कब्ज को दूर करती है और आंतों की सफाई में मदद करती है। जो लोग बार-बार पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं, उनके लिए अलसी रामबाण है।
वजन घटाने में मददगार: फाइबर से भरपूर अलसी पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराती है। इससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचते हैं। अलसी मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाती है, जो वजन कम करने में मददगार है। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लिया जा सकता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स स्किन में नया ग्लो लाते हैं। ये बालों को मजबूत बनाते हैं। अलसी ड्राय स्किन हाइड्रेट करती है और स्किन एजिंग प्रोसेस धीमा कर देती है। बालों में चमक और मजबूती लाने के लिए अलसी का सेवन नियमित रूप से करें।
हार्मोन बैलेंस करती है: अलसी में पाया जाने वाला तत्व लिगनन एक प्रकार का फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मददगार होता है। इर्रेगुलर पीरियड्स, मेनोपॉज़ के लक्षणों में राहत और पीसीओडी जैसी समस्याओं में भी यह असरदार है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)