UP Police Result 2024: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया कब आएगा कांस्टेबल रिजल्ट; कई प्रश्नों को किया गया रद्द

UP Police Result 2024 की घोषणा जल्द होगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल परीक्षा के रिजल्ट की तारीख के संकेत दिए हैं। जानिए रिजल्ट अपडेट, निरस्त प्रश्नों की जानकारी।

Updated On 2024-11-03 12:14:00 IST
UP Police Constable Result

UP Police Result 2024: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम की घोषणा करने वाला है। लाखों उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ सवालों को निरस्त कर दिया गया है। 

रिजल्ट जारी करने की संभावित तिथि
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 15 नवंबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक कोई पक्की तिथि नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार परिणाम की घोषणा में अधिक समय नहीं लगेगा।

फाइनल आंसर-की में कई उत्तर बदले, कई प्रश्न डिलीट
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थी की ओर से मिली कुल 70 प्रश्नों पर आपत्तियां सही पाई गई हैं। 25 प्रश्नों को निरस्त किया गया है । 29 प्रश्नों के विकल्प दो सही है (एक अभ्यर्थी ने दोनों सही विकल्पों में से किसी एक को भी भरा है तो उसको अंक मिलेगा।) 16 प्रश्नों के उत्तरों में बदलाव किया गया है।

9 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी आंसर की
भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया कि लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों से मिली आपत्तियों का परीक्षण किया गया। साथ ही विषय विशेषज्ञों से मिली रिपोर्ट के आधार पर फाइनल आंसर-की प्रकाशित की गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 9 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। हर पाली के निरस्त प्रश्नों के अंक इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार होगा। बोर्ड की ओर उम्मीद जाहिर की गई है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में UPPRPB द्वारा चयन के अगले क्रम DVPST के लिए उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

नजदीकी जोनल मुख्यालय पर होगा फिजिकल टेस्ट
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि DV-PST जोनल मुख्यालय पर होगा। अभ्यर्थियों को उसके नजदीकी जोनल मुख्यालय पर दौड़ और अन्य फिजिकल मापदंडों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। जो दूसरे राज्य के अभ्यर्थी हैं, उन्हें उनके राज्य के नजदीक जो जोन पड़ेगा, वहां बुलाया जाएगा। मसलन बिहार के अभ्यर्थियों को गोरखपुर और वाराणसी, राजस्थान के अभ्यर्थियों को आगरा, हरियाणा और पंजाब के अभ्यर्थियों को मेरठ बुलाया जाएगा।

कैसे चेक करें UP Police Result 2024?

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Result' या 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  • UP Police Constable Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Similar News