NDA NA 1 2026: यूपीएससी एनडीए एनए एग्जामिनेशन के लिए डेट एवं टाइमिंग घोषित, देखें परीक्षा शेड्यूल
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने NDA NA 1 2026 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है।
UPSC NDA NA Exam Schedule
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA) परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने NDA NA 1 2026 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है।
यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एनडीए-एनए परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में संपन्न होगी।
NDA NA 1 2026: पेपर-वाइज शिफ्ट टाइमिंग
यूपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक पहली शिफ्ट,पेपर: मैथमेटिक्स (Subject Code-1),समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक. अंक: 300। दूसरी शिफ्ट:पेपर: जनरल एबिलिटी टेस्ट (Subject Code-2),समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक। अंक: 600। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 900 अंकों का होगा।
NDA NA 1 2026 Admit Card से जुड़ी जरूरी जानकारी
यूपीएससी की ओर से एनडीए-एनए 1 परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक या व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, एक वैध ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना हॉल टिकट और आईडी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
NDA NA 1 2026: कुल 394 पदों पर भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है-
- NDA आर्मी: 208 पद
- NDA नेवी: 42 पद
- एयरफोर्स फ्लाइंग ब्रांच: 92 पद
- एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): 18 पद
- एयरफोर्स ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक): 10 पद
- नवल एकेडमी (NA): 24 पद
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।