UP Police Constable Bharti: पुलिस कांस्टेबल के लिए 50 लाख आवेदन; भर्ती सिर्फ 60 हजार, 15 लाख महिलाओं ने भी भरे फॉर्म

UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस ने 60 हजार से अधिक पदों के लिए कांस्टेबल भर्ती निकली थी। प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि इस भर्ती के लिए 50 लाख आवेदन आए है। जिसमें 35 लाख पुरुष और 15 लाख महिला उम्मीदवार शामिल है।

Updated On 2024-01-18 13:51:00 IST
यूपी पुलिस भर्ती के लिए जारी हुए Exam Dates

UP Police Constable Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 16 जनवरी तक रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या का भी इतिहास रच दिया है।

50 लाख से ज्यादा आवेदन
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि 16 जनवरी की रात 12 बजे सिपाही भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की विंडो बंद कर दी गई थी। अब 20 जनवरी तक शुल्क औय आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। विंडो बंद करते समय 50,14,924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।

एक पद के लिए 83 उम्मीदवार 
भर्ती के अनुसार एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हो चुके हैं। खास बात है कि पहली बार 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस बल बन जाएगा। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

दो-तीन से पाली में परीक्षा संभव
बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती में करीब 32 लाख आवेदन की संभावना जताई थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6,500 से ज्यादा सेंटर बनाने की तैयारी की गई थी। लेकिन अब बोर्ड की तारफ से दो से तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है।

18 फरवरी को प्रस्तावित है परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 18 फरवरी 2024 को तय की गई है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों से मीटिंग कर सेंटर तय किए जा रहे है।

Tags:    

Similar News