Vinfast EV: वियतनामी कंपनी भारत में लॉन्च करेगी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, जानें प्राइस और रेंज

विनफास्ट अपनी नई गाड़ी Limo Green को सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी के रूप में लॉन्च करेगी। यह वियतनामी कंपनी की भारत में तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी।

Updated On 2025-08-17 18:06:00 IST

Vinfast EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसे देखते हुए कई वाहन निर्माता देश में नई EVs लॉन्च कर रहे हैं। इसी क्रम में वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट अपनी दो SUV के बाद एक और वाहन को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस तीसरे वाहन की पूरी जानकारी।

विनफास्ट ला रही तीसरी EV

रिपोर्ट्स के अनुसार, विनफास्ट भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने पहले ही पेटेंट फाइल कर दिया है।

लॉन्च होने वाली गाड़ी

विनफास्ट अपनी Limo Green इलेक्ट्रिक एमपीवी को भारत में पेश कर सकती है। यह वाहन कमर्शियल उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फीचर्स और डिज़ाइन

Limo Green को सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी के रूप में लॉन्च किया जाएगा। इसके संभावित फीचर्स में एलईडी DRL और एलईडी हेडलाइट्स, 18 इंच अलॉय व्हील्स, 170 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस, 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार स्पीकर, सिंगल-जोन एसी, एयरबैग, ABS व EBD और ब्लैक थीम वाला इंटीरियर शामिल हैं।

बैटरी और रेंज

यह सात सीटों वाली एमपीवी 60.13 kWh की LFP बैटरी से लैस होगी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी। DC फास्ट चार्जर से 10% से 70% तक चार्ज केवल 30 मिनट में पूरा होगा। इसमें ग्राहकों को तीन ड्राइविंग मोड- ECO, Comfort और Sports मिलेंगे।

संभावित लॉन्च और कॉम्पिटीशन

Limo Green कमर्शियल वाहन सेगमेंट में उतारी जाएगी और इसका मुख्य मुकाबला BYD eMax जैसी इलेक्ट्रिक एमपीवी से होगा। हालांकि, विनफास्ट ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2026 तक भारत में उपलब्ध हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News