Suzuki Scooter: नए अपडेट के साथ आया सुजुकी एक्सेस 125, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित
सुजुकी ने एक्सेस 125 को ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस किया है। यह फीचर ब्रेकिंग के दौरान पहियों को लॉक होने से बचाता है और ब्रेक प्रेशर को कंट्रोल करता है।
सुजुकी एक्सेस 125 नए अपडेट के साथ लॉन्च
Suzuki Scooter: भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से कई सेगमेंट में बाइक और स्कूटर को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने हाल ही में अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Access 125 को नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस अपडेट के बाद स्कूटर की सेफ्टी में बड़ा सुधार किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन गया है।
Suzuki Access 125 में क्या है नया अपडेट
कंपनी के मुताबिक अब Suzuki Access 125 को ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस किया गया है। यह फीचर ब्रेकिंग के दौरान पहियों को लॉक होने से बचाता है और ब्रेक प्रेशर को कंट्रोल करता है। खासतौर पर पैनिक ब्रेकिंग की स्थिति में ABS राइडर को बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी देता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कम होती है।
कंपनी अधिकारियों का बयान
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची उमेडा ने कहा कि ABS से लैस Suzuki Access 125 को पेश करके कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि नए ABS वेरिएंट के जुड़ने से Access परिवार में विकल्पों की रेंज बढ़ेगी और ग्राहकों को अपनी राइडिंग जरूरतों के अनुसार सही वेरिएंट चुनने में आसानी होगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
Suzuki Access 125 में 124 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे स्मूद और आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिलता है।
फीचर्स की पूरी लिस्ट
फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में 12-इंच टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, 160 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 24.4 लीटर बूट स्पेस और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।
कीमत और वेरिएंट
Suzuki Access 125 को Access Ride Connect ABS Edition और Access Ride Connect TFT ABS Edition में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 92,328 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 98,378 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
(मंजू कुमारी)