Kia Sales Report: जनवरी में किआ ने बेचीं 27,603 गाड़ियां, 10.3% की सालाना ग्रोथ
नई जनरेशन Kia Seltos मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ब्रांड की पहचान को और मजबूती दे रही है। किआ इंडिया के नेक्स्ट ग्रोथ फेज में अहम भूमिका के लिए तैयार है।
किआ ने जनवरी में बेचीं 27,603 गाड़ियां
Kia Sales Report: किआ इंडिया ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27,603 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई 25,025 यूनिट्स के मुकाबले 10.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। यह मजबूत प्रदर्शन भारतीय बाजार में Kia की लगातार बढ़ती पकड़, मुख्य सेगमेंट्स में मजबूत मांग और ग्राहकों के बीच ब्रांड के यूनिक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
पूरे पोर्टफोलियो में बनी रही मांग
जनवरी 2026 में Kia की बिक्री में तेजी का मुख्य कारण उसके लगभग सभी मॉडलों की स्थिर और मजबूत मांग रही। खासतौर पर नई जनरेशन Kia Seltos को बाजार से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। इसके साथ ही Kia Sonet ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। वहीं Kia Carens Clavis और Clavis EV के लिए भी ग्राहकों की रुचि लगातार बनी रही।
प्रमुख मॉडलों की भूमिका
नई जनरेशन की Kia Seltos मिड-साइज SUV सेगमेंट में ब्रांड की पहचान को और मजबूत कर रही है और Kia India के अगले ग्रोथ फेज में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। दूसरी ओर, Sonet कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Kia की मजबूत स्थिति को और सशक्त बनाती है।
इसके अलावा, Carens लाइन-अप ने Recreation Vehicle और EV सेगमेंट में Kia की मौजूदगी को मजबूती दी है, जो ग्राहकों की विविध और फ्यूचर-रेडी मोबिलिटी सॉल्यूशंस की बढ़ती पसंद को दर्शाता है।
डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर फोकस
Kia का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो अपने आकर्षक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के लिए जाना जाता है। जहां Seltos और Sonet में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं, वहीं Carens Clavis अपने 6- और 7-सीटर ऑप्शन और मल्टी-रो केबिन के साथ अलग पहचान बनाती है। Clavis EV, Kia की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है, जो सात सीटों के साथ प्रैक्टिकल और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड EV विकल्प पेश करती है।
मजबूत नेटवर्क और भविष्य की तैयारी
Kia India का नेटवर्क अब 376 शहरों में 841 टचपॉइंट्स तक फैल चुका है, जिससे देशभर में ग्राहकों को बेहतर सेल्स और सर्विस सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही 122 सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट्स ग्राहकों को आसान एक्सचेंज और परेशानी मुक्त ओनरशिप ट्रांसफर की सुविधा देते हैं।
संतुलित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहक-केंद्रित रणनीति के साथ, Kia India आने वाले महीनों में भी अपनी ग्रोथ बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आती है।
(मंजू कुमारी)