Upcoming SUVs: इसी माह भारत में लॉन्च होंगी 5 कंपनियों की एसयूवी, जानें आपके लिए कौन-सी बेस्ट?
भारतीय बाजारों में फरवरी में एमजी मोटर, निसान, बीएमडब्ल्यू, विनफास्ट और फॉक्सवैगन अपनी नई प्रीमियम अपडेटेड एसयूवी लॉन्च करेंगी।
फरवरी में 5 कंपनियों की एसयूवी लॉन्च होंगी
Upcoming SUVs: फरवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में नई कारों की हलचल तेज हो गई है। इस महीने कई बड़े ब्रांड्स अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। MG Motor, BMW, VinFast, Nissan और Volkswagen जैसी कंपनियां फरवरी में अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ मार्केट में एंट्री कर सकती हैं। ऐसे में जो ग्राहक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं या ऑटोमोबाइल के शौकीन हैं, उनके लिए थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
2026 MG Majestor
JSW MG Motor की ओर से 12 फरवरी 2026 को नई SUV MG Majestor को लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में बड़ा और नया ग्रिल, रग्ड बंपर और स्किड प्लेट्स मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो इसमें LED हेडलैम्प्स के साथ DRLs, मस्कुलर बोनट, 20 इंच के अलॉय व्हील्स और वाइड फेंडर्स दिए जा सकते हैं, जो इसे एक दमदार SUV लुक देंगे।
Nissan Tekton
निसान भारत में अपनी नई स्ट्रैटेजी के तहत 4 फरवरी को नई SUV पेश कर सकती है, जिसका नाम Nissan Tekton बताया जा रहा है। इस SUV में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध होने की संभावना है।
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro
16 फरवरी 2026 को BMW अपनी नई X3 30 xDrive M Sport Pro को लॉन्च कर सकती है। यह X3 रेंज की सबसे पावरफुल SUV हो सकती है। इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आ सकता है।
VinFast Limo Green
वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast भी फरवरी में भारत में नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। VinFast Limo Green एक 7-सीटर SUV होगी, जिसका डिजाइन VF6 और VF7 से प्रेरित हो सकता है।
Volkswagen Tayron R-Line
फॉक्सवैगन Tayron R-Line के इसी महीने लॉन्च होने की भी उम्मीद है। यह 7-सीटर SUV होगी, जिसमें कनेक्टेड LED लाइटिंग, शार्प स्टाइलिंग और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।
(मंजू कुमारी)