MG SUV: प्रीमियम एसयूवी MG Majestor का दूसरा टीज़र रिलीज, जानें क्या मिलेगा खास?

एमजी मोटर अपनी नई प्रीमियम एसयूवी MG Majestor को पेट्रोल और डीज़ल दोनों ऑप्शन में पेश कर सकती है। सोशल मीडिया पर इसका 30 सेकेंड का वीडियो टीज़र जारी हुआ है।

Updated On 2026-02-03 19:12:00 IST

MG Majestor का दूसरा टीज़र रिलीज

MG SUV: भारत में एमजी मोटर अलग-अलग सेगमेंट में अपने वाहनों की मजबूत मौजूदगी रखती है। अब कंपनी जल्द ही एक नई प्रीमियम SUV के तौर पर MG Majestor को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इस SUV का दूसरा टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिससे इसके डिजाइन, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

MG Majestor होगी लॉन्च

एमजी मोटर ने कन्फर्म किया है कि वह भारतीय बाजार में MG Majestor को नई SUV के रूप में पेश करने जा रही है। दूसरे टीज़र में SUV के एक्सटीरियर की झलक देखने को मिलती है, जिससे साफ है कि यह गाड़ी साइज और लुक के मामले में काफी दमदार होने वाली है।

टीज़र से क्या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर जारी 30 सेकेंड के वीडियो टीज़र में ब्लैक कलर की MG Majestor दिखाई गई है। इसमें LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल, मजबूत स्किड प्लेट और रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट्स नजर आते हैं। कुल मिलाकर SUV का डिजाइन काफी रग्ड और प्रीमियम लगता है।

फीचर्स होंगे हाई-टेक

  • MG Majestor में कई एडवांस और लग्ज़री फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें LED हेडलाइट्स, 20-इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-टोन इंटीरियर, टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स दिए जा सकते हैं।
  • सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल असिस्ट, BSD, LCA, RCTA, DOW, सेल्फ-एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

इंजन और परफॉर्मेंस

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इंजन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि MG Majestor पेट्रोल और डीज़ल दोनों ऑप्शन में आएगी। पेट्रोल इंजन से 184 kW की पावर और 410 Nm टॉर्क, जबकि टर्बो डीज़ल इंजन से 160 kW की पावर और 500 Nm टॉर्क मिल सकता है। दोनों इंजन के साथ 4×4 सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट और कीमत

टीज़र के मुताबिक MG Majestor को भारत में 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News