Volkswagen SUV: फॉक्सवैगन इस साल भारत में लॉन्च करेगी 5 नई कारें, इनमें EVs भी शामिल
फॉक्सवैगन इंडिया 2026 में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी। यह नई SUV Skoda Kylaq प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। जो कंपनी के लिए वॉल्यूम गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
फॉक्सवैगन भारत में इस साल 5 नई कारें लॉन्च करेगी
Volkswagen SUV: फॉक्सवैगन इंडिया 2026 में भारतीय बाजार के लिए बड़ा प्रोडक्ट ऑफेंसिव तैयार कर रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 2026 के दौरान कुल 5 नई कारें लॉन्च करेगी। इनमें कुछ पूरी तरह नए मॉडल होंगे, जबकि कुछ मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट वर्जन के रूप में पेश किए जाएंगे। इन सभी कारों को अलग-अलग समय पर बाजार में उतारा जाएगा।
Volkswagen Tayron R-Line
2026 की सबसे बड़ी लॉन्च Volkswagen Tayron R-Line होगी। यह एक 7-सीटर प्रीमियम SUV है, जिसे पहले ही भारतीय बाजार में शोकेस किया जा चुका है। लॉन्च के बाद इसे कंपनी की लाइन-अप में Tiguan R-Line से ऊपर रखा जाएगा। इसमें 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Volkswagen Taigun Facelift
फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन भी 2026 में लॉन्च करेगी। इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, नए कलर ऑप्शन और अपडेटेड फीचर्स मिलेंगे। इंजन वही 1.0-लीटर पेट्रोल रहेगा, लेकिन अब इसके साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
Volkswagen Virtus Facelift
फॉक्सवैगन की सेडान Virtus को भी 2026 में फेसलिफ्ट अपडेट मिलेगा। इसमें नया डिजाइन और अपडेटेड इंटीरियर के साथ कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा और यह पहले की तरह 1.0-लीटर और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी।
Volkswagen ID Polo EV
फॉक्सवैगन भारत में Polo नाम की वापसी करने जा रही है, लेकिन इस बार यह इलेक्ट्रिक कार होगी। ID Polo EV को ग्लोबली टीज किया जा चुका है। इसमें 37 kWh और 52 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज करीब 450 किलोमीटर हो सकती है।
Volkswagen Sub-4 Meter SUV
फॉक्सवैगन 2026 में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में भी एंट्री करेगी। यह नई SUV Skoda Kylaq प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है और इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह मॉडल कंपनी के लिए वॉल्यूम गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
(मंजू कुमारी)