Kia India Sales: किआ ने जनवरी में 27 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेची, इस एसयूवी की रही बड़ी भूमिका

किआ मोटर की शानदार बिक्री के पीछे New Kia Seltos की अहम भूमिका रही है। हाल ही में लॉन्च हुई नई सेल्टोस को भारतीय ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Updated On 2026-02-02 11:27:00 IST

किआ ने जनवरी में 27 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेची

Kia India Sales: किआ इंडिया ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27,603 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा जनवरी 2025 की 25,025 यूनिट्स की तुलना में 10.3% की सालाना वृद्धि (YoY growth) को दर्शाता है। वहीं, महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर देखें तो दिसंबर 2025 की 18,659 यूनिट्स के मुकाबले बिक्री में 47.9% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो साल के अंत में आई मंदी के बाद मजबूत रिकवरी का संकेत देती है।

New Kia Seltos बनी ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह

इस शानदार प्रदर्शन के पीछे New Kia Seltos की अहम भूमिका रही है। हाल ही में लॉन्च हुई नई सेल्टोस को भारतीय ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है और यह किआ की घरेलू बिक्री में बड़ा योगदान दे रही है।

नई सेल्टोस में मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस इंजन ऑप्शंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इसमें 30-इंच का पैनोरमिक डैशबोर्ड डिस्प्ले, ADAS सेफ्टी फीचर्स, और बेहतर कनेक्टिविटी जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में अलग पहचान दिलाते हैं।

Sonet और अन्य मॉडल्स की स्थिर मांग

सेल्टोस के साथ-साथ Kia Sonet भी कंपनी की बिक्री में अहम भूमिका निभा रही है। हाल ही में सोनेट ने 5 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री का बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है, जो ब्रांड की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। इसके अलावा, Carens Clavis और Clavis EV जैसे मॉडल भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे Kia का पोर्टफोलियो बैलेंस्ड बना हुआ है।

2026 के लिए मजबूत शुरुआत

फिलहाल Kia India के पास देशभर में 841 टचपॉइंट्स, 376 शहरों में मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि नई सेल्टोस की सफलता, सोनेट की स्थिर मांग और अन्य मॉडल्स की लोकप्रियता से ब्रांड की रणनीति मजबूत साबित हुई है। जनवरी 2026 की यह बिक्री Kia के लिए एक पॉजिटिव स्टार्ट है, जहां कंपनी डबल-डिजिट ग्रोथ के लक्ष्य पर काम कर रही है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News