Luxury Sedan: BMW i7 इलेक्ट्रिक कार ने रचा नया रिकॉर्ड, भारत में 1000 यूनिट्स की डिलीवरी
लग्जरी कार BMW i7 का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है। यह सेडान अब बीएमडब्ल्यू की सबसे सफल हाई-एंड इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है।
BMW i7 इलेक्ट्रिक कार ने रचा नया रिकॉर्ड
Luxury Sedan: BMW i7 ने भारत में इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान सेगमेंट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। BMW इंडिया ने पुष्टि की है कि देश में BMW i7 की 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी हो चुकी है। शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और 603 किमी तक की रेंज के साथ i7 अब BMW की सबसे सफल हाई-एंड इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। यह मील का पत्थर दिखाता है कि भारतीय ग्राहक लग्जरी EV सेगमेंट में BMW पर लगातार भरोसा जता रहे हैं।
फ्यूचरिस्टिक और दमदार एक्सटीरियर
BMW i7 का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, स्लिम LED DRLs और Swarovski से तैयार BMW Crystal Headlights दिए गए हैं। इसके साथ Illuminated Iconic Glow किडनी ग्रिल रात में कार की रोड प्रेजेंस को बेहद खास बनाती है।
टेक्नोलॉजी से भरपूर लग्जरी केबिन
BMW i7 का इंटीरियर पूरी तरह हाई-टेक और प्रीमियम है। इसमें BMW Interaction Bar और कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और ऑगमेंटेड व्यू जैसे फीचर्स शामिल हैं।
रियर सीट्स में थिएटर जैसा अनुभव
रियर पैसेंजर्स के लिए BMW i7 एक लग्जरी लाउंज जैसा अनुभव देती है। इसमें 31-इंच की 8K BMW Theatre Screen दी गई है, जो Amazon Fire TV के साथ आती है। Executive Lounge Seating, Merino लेदर सीट्स, मसाज और वेंटिलेशन फीचर सफर को बेहद आरामदायक बनाते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और रेंज
BMW i7 eDrive50 में 101.7 kWh की बैटरी दी गई है, जो 449 hp पावर और 650 Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 0–100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.5 सेकंड में पकड़ लेती है। WLTP सर्टिफाइड रेंज 603 किमी तक की है। DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 10–80% सिर्फ 34 मिनट में चार्ज हो जाती है।
भारत में उपलब्ध वेरिएंट्स
BMW i7 भारत में eDrive50 M Sport और M70 xDrive वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो इसे देश की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान में से एक बनाते हैं।
(मंजू कुमारी)