Mahindra SUV: महिंद्रा XUV 7XO का वेटिंग पीरियड, यहां जानें किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार

महिंद्रा XUV 7XO का AX वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड है। इस वेरिएंट का पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में वेटिंग पीरियड 12 महीने तक पहुंच गया है।

Updated On 2026-02-02 10:32:00 IST

12 महीने का वेटिंग पीरियड

Mahindra SUV: महिंद्रा ने पिछले दिनों अपनी नई SUV XUV 7XO को भारतीय बाजार में 13.66 लाख रुपये से 24.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है। ये शुरुआती कीमतें पहले 40,000 ग्राहकों की डिलीवरी तक ही मान्य हैं। कंपनी ने 14 जनवरी से इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। लॉन्च के तुरंत बाद अब Mahindra XUV 7XO के वेटिंग पीरियड की पूरी जानकारी सामने आ गई है।

जबरदस्त बुकिंग का असर

Mahindra के अनुसार, XUV 7XO और XEV 9S को मिलाकर कुल बुकिंग 93,689 यूनिट्स तक पहुंच चुकी है। इन बुकिंग्स की कुल वैल्यू 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इतनी भारी डिमांड के चलते कई वेरिएंट्स पर लंबा वेटिंग पीरियड होना स्वाभाविक है।

बेस वेरिएंट पर सबसे लंबा इंतजार

XUV 7XO का AX वेरिएंट सबसे ज्यादा डिमांड में है। पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में इस वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 12 महीने तक पहुंच गया है। बेस वेरिएंट होने के बावजूद इसमें कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल 12.3-इंच HD स्क्रीन, Adrenox कनेक्टिविटी, स्मार्टवॉच कनेक्ट, Alexa के साथ ChatGPT इंटीग्रेशन और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

मिड वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड

AX3 और AX5 वेरिएंट्स पर ग्राहकों को लगभग 5 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। AX3 में रियर-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, रियर वाइपर और डिमिस्टर दिए गए हैं। वहीं AX5 वेरिएंट में स्काय-रूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और बड़े अलॉय व्हील्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

टॉप वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे जल्दी

XUV 7XO के AX7 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड करीब 4 हफ्ते, जबकि AX7 डीजल का 6 हफ्ते है। इनमें 540-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सबसे जल्दी डिलीवरी चाहने वाले ग्राहकों के लिए AX7T वेरिएंट सबसे बेहतर विकल्प है, जिसका वेटिंग पीरियड अधिकतम 4 हफ्ते है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News