E-Scooter: यामाहा का EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च; जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

यामाहा ने नए EC-06 को कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस किया है। इसमें इको, स्टैंडर्ड और पावर राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकता है।

Updated On 2026-02-02 19:41:00 IST

यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च

E-Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब यामाहा ने भी इस रेस में कदम रख दिया है। कंपनी ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर आधुनिक फीचर्स, शानदार रेंज और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है, जिसे खासतौर पर शहरी आवागमन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Yamaha EC-06 के फीचर्स

  • यामाहा EC-06 को कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें इको, स्टैंडर्ड और पावर राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकता है। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोलिक डैम्पर्स मिलते हैं।
  • ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक्स के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Yamaha Motor Connect R और 24.5 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।

बैटरी, मोटर और रेंज

Yamaha EC-06 में 4 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 169 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 6.7 kW की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी/घंटा है।

कंपनी ने क्या कहा?

यामाहा इंडिया के चेयरमैन हाजिमे आओटा ने कहा कि EC-06 टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी की दिशा में कंपनी का अहम कदम है और यह भारत के कार्बन-न्यूट्रल भविष्य को सपोर्ट करता है।

कीमत और वारंटी

Yamaha EC-06 को भारत में 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी स्कूटर की बैटरी पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News