TVS Motor Sales: जनवरी में टीवीस मोटर की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, पहली बार 5 लाख यूनिट्स के पार

टीवीएस का यह प्रदर्शन कंपनी के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बड़े डीलर नेटवर्क और ICE व EV सेगमेंट के बैलेंस फोकस को दर्शाता है।

Updated On 2026-02-02 20:16:00 IST

टीवीस मोटर की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

TVS Motor Sales: टीवीएस मोटर ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल बिक्री में 29 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,11,766 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 3,97,623 यूनिट्स की तुलना में काफी अधिक है। यह TVS के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, क्योंकि कंपनी की कुल मासिक बिक्री पहली बार 5 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गई है।

टू-व्हीलर सेगमेंट बना ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार

इस शानदार प्रदर्शन के पीछे दोपहिया वाहनों की मजबूत मांग रही है। जनवरी 2026 में TVS की कुल टू-व्हीलर बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 4,94,195 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3,87,671 यूनिट्स था। घरेलू बाजार में कंपनी का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जहां टू-व्हीलर की बिक्री 30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,83,262 यूनिट्स तक पहुंच गई।

सेगमेंट-वाइज सेल्स रिपोर्ट

मोटरसाइकिल सेगमेंट में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और बिक्री 2,19,188 यूनिट्स रही। वहीं, स्कूटर सेगमेंट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 2,22,926 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। Apache, Jupiter, Ntorq और Raider जैसे पॉपुलर मॉडल्स की मजबूत डिमांड ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है।

EV और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में TVS की रणनीति पूरी तरह सफल होती दिख रही है। जनवरी 2026 में EV बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर 37,756 यूनिट्स हो गई, जिसमें iQube की अहम भूमिका रही। वहीं, थ्री-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा 77 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और बिक्री 17,571 यूनिट्स तक पहुंच गई।

एक्सपोर्ट में भी मजबूती

टीवीएस के निर्यात में भी 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2026 में कंपनी ने कुल 1,22,343 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। कंपनी का यह प्रदर्शन मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, व्यापक डीलर नेटवर्क और ICE व EV सेगमेंट के संतुलित फोकस को दर्शाता है। FY26 में कंपनी से और नए रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News