Price Hike: टीवीएस राइडर 125 हुई महंगी, जानें कौन-सा वेरिएंट अब कितने में मिलेगा?

भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई सेगमेंट्स में बाइक्स और स्कूटर्स की बिक्री करती है।

Updated On 2026-02-02 18:53:00 IST

टीवीएस राइडर 125 प्राइस हाइक

Price Hike: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय 125cc मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर (TVS Raider 125) की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी कंपनी की पूरी Raider 125 रेंज पर लागू की गई है और नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो चुकी हैं। स्टाइलिश डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के चलते TVS Raider 125 युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बाइक मानी जाती है।

कितनी बढ़ी कीमत?

टीवीएस ने Raider 125 के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में ₹900 से ₹1,250 तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, सभी वेरिएंट्स पर एक समान कीमत नहीं बढ़ाई गई है। कंपनी ने वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग प्राइस हाइक लागू किया है।

वेरिएंट-वाइज प्राइस हाइक

  • अगर वेरिएंट्स के अनुसार कीमत बढ़ोतरी की बात करें तो ड्रम वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा ₹1,250 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सिंगल सीट वेरिएंट अब ₹950 महंगा हो गया है।
  • इसके अलावा स्प्लिट सीट, iGO वेरिएंट और Super Squad Edition की कीमतों में ₹900 का इजाफा किया गया है। SXC DD वेरिएंट की कीमत ₹925 और TFT DD वेरिएंट की कीमत ₹950 तक बढ़ाई गई है।

नई एक्स-शोरूम कीमत

कीमत बढ़ने के बाद TVS Raider 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹82,000 हो गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹97,050 तक पहुंच गई है। बता दें कि एक्स-शोरूम कीमतें राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

इंजन और फीचर्स

TVS Raider 125 में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगभग 11.4 bhp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड मोड्स और iGO टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

किन बाइक्स से है मुकाबला?

125cc सेगमेंट में TVS Raider 125 का सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125R, Bajaj Pulsar N125 और Honda CB Hornet 125 जैसी बाइक्स से होता है। कीमत बढ़ने के बावजूद फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर Raider 125 इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनी हुई है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News