MG Sports Car: भारत की टॉप-सेलिंग इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार बनीं Cyberster, जानें डिटेल
भारतीय ग्राहकों से मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स के चलते MG SELECT ने Cyberster के लिए Irises Cyan नाम का नया बेस्पोक कलर लॉन्च किया है। जो इसे फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाता है।
Cyberster भारत की टॉप-सेलिंग इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार
MG Sports Car: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि MG Cyberster, जिसे दुनिया की सबसे तेज एमजी कार के रूप में जाना जाता है, साल 2025 में भारत की टॉप-सेलिंग स्पोर्ट्स कार बनकर उभरी है। लॉन्च के महज छह महीनों के भीतर Cyberster की 500 से अधिक यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है, जो भारतीय लग्ज़री EV सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
Cyberster की शानदार बिक्री के चलते कंपनी के लग्ज़री ब्रांड चैनल MG SELECT ने भारत के लग्ज़री इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि MG के प्रीमियम इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है।
नए कलर में पेश हुई Cyberster
ग्राहकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए MG SELECT ने Cyberster के लिए Irises Cyan नाम का नया बेस्पोक कलर पेश किया है। यह नया शेड खास तौर पर Cyberster के आकर्षक, स्कल्प्चरल और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को और ज्यादा उभारने के लिए तैयार किया गया है।
MG M9 ने भी बनाई मजबूत पहचान
Cyberster के साथ-साथ MG M9 ने भी अपने सेगमेंट में खुद को लीडर के रूप में स्थापित किया है। ‘प्रेसिडेंशियल लिमोज़ीन’ के तौर पर पहचानी जाने वाली MG M9, शॉफर-ड्रिवन लग्ज़री पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है, जिससे MG SELECT की प्रीमियम EV सेगमेंट में मौजूदगी और मजबूत हुई है।
कंपनी का बयान
MG SELECT के हेड मिलिंद शाह ने कहा कि 2025 MG SELECT के लिए नींव रखने वाला साल रहा। Cyberster और MG M9 को मिली प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि भारत में प्रोग्रेसिव लग्ज़री EV की मांग तेजी से बढ़ रही है। 2026 में कंपनी का फोकस इस इकोसिस्टम को और मजबूत करने पर रहेगा।
JSW MG Motor India और MG की विरास
JSW Group और SAIC Motor Corporation के जॉइंट वेंचर के रूप में स्थापित JSW MG Motor India स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी पर काम कर रही है। वहीं 1924 में यूके में स्थापित Morris Garages (MG) अपनी स्पोर्ट्स कार विरासत और आधुनिक तकनीक के लिए जानी जाती है। गुजरात के हलोल स्थित एमजी प्लांट की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1 लाख से अधिक वाहनों की है।
(मंजू कुमारी)