Nissan MPV: निसान ग्रेविटा भारत में 17 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल
निसान इंडिया Gravite के बाद अपनी मिड-साइज SUV Tekton को भी लॉन्च करेगी, जबकि 2027 में एक नई 7-सीटर SUV लाने की भी योजना है।
निसान ग्रेविटा भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगी
Nissan MPV: निसान इंडिया भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी अपनी नई MPV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मॉडल न सिर्फ निसान की प्रोडक्ट लाइनअप को विस्तार देगा, बल्कि MPV सेगमेंट में भी नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकता है। Gravite के जरिए निसान आने वाले वर्षों में अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
17 फरवरी को होगा Nissan Gravite का डेब्यू
निसान इंडिया ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Nissan Gravite MPV से 17 फरवरी को पर्दा उठाया जाएगा। इससे पहले इस मॉडल को 21 जनवरी को पेश किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से लॉन्च को टाल दिया गया। Gravite के बाद कंपनी अपनी मिड-साइज SUV Tekton को लॉन्च करेगी, जबकि 2027 में एक नई 7-सीटर SUV लाने की भी योजना है। फिलहाल भारतीय बाजार में निसान की मौजूदगी मुख्य रूप से Magnite तक सीमित है।
एक्सटीरियर डिजाइन की झलक
हालांकि Nissan Gravite का पूरा डिजाइन अभी सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी द्वारा जारी टीज़र से इसके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें निसान की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। फ्रंट में नया ग्रिल, बीच में निसान लोगो, क्रोम फिनिश, नए डिजाइन वाले हेडलैंप और बोनट पर स्कूप जैसा एलिमेंट इसे दमदार और प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर और सीटिंग ऑप्शन
Gravite के इंटीरियर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा। यह MPV तीन रो सीटिंग के साथ आ सकती है, जिसमें 5, 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प दिया जाएगा। कुछ फीचर्स Renault Triber से मिलते-जुलते हो सकते हैं।
संभावित फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड स्टोरेज और दूसरी रो में स्लाइड व रीक्लाइन सीट्स मिलने की संभावना है।
इंजन और ट्रांसमिशन
Nissan Gravite में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 72 hp की पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।
Nissan Gravite का लॉन्च कंपनी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर इसकी कीमत और फीचर्स सही संतुलन में रहे, तो यह MPV सेगमेंट में निसान को नई पहचान दिला सकती है।
(मंजू कुमारी)