Tata Motors: टाटा ने शुरू की पंच फेसलिफ्ट की बुकिंग, जानें कीमत और अपडेट फीचर्स
नई पंच फेसलिफ्ट एसयूवी में स्टाइल, फीचर्स और केबिन लेआउट में कई बदलाव किए गए हैं, जबकि इंजन ऑप्शंस पहले की तरह ही रखे गए हैं।
टाटा पंच फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू
Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch Facelift की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर दी है। नए अपडेट्स के साथ आई इस एसयूवी में स्टाइल, फीचर्स और केबिन लेआउट में कई बदलाव किए गए हैं, जबकि इंजन ऑप्शंस पहले की तरह ही रखे गए हैं। फेसलिफ्टेड Punch की कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होकर 10.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जो वेरिएंट और इंजन विकल्प पर निर्भर करती है। डीलरशिप्स के जरिए इसकी डिलीवरी फेज वाइज शुरू हो चुकी है और उपलब्धता शहर व वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
वेरिएंट और कीमत
Tata Punch Facelift को कई ट्रिम्स में पेश किया गया है, जिनमें Smart, Pure, Adventure और Creative शामिल हैं। इसके साथ ही इन ट्रिम्स के अंदर कई सब-वेरिएंट भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं। यह एसयूवी पेट्रोल और CNG दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे यह डेली कम्यूट और माइलेज के लिहाज से भी एक बेहतर विकल्प बनती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
पंच फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 87 hp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है, जो 118 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, CNG वर्जन 72 hp की पावर और 103 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जो बेहतर माइलेज के साथ किफायती ड्राइविंग का विकल्प देता है।
फीचर्स और सेफ्टी अपडेट
फेसलिफ्ट के बाद Punch के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन भी नया दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें मल्टीपल एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
बुकिंग डिटेल्स
Tata Punch Facelift की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑथराइज्ड डीलरों के जरिए शुरू हो चुकी है। ग्राहक मामूली बुकिंग अमाउंट देकर अपनी पसंद का वेरिएंट बुक कर सकते हैं।
(मंजू कुमारी)