Car Tips: घर पर कार धोते समय न करें ये गलतियां, वरना महंगा पड़ सकता है नुकसान

नींबू, विनेगर और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू चीजें एसिडिक और एब्रेसिव होती हैं, जो कार के पेंट पर माइक्रो स्क्रैच बना देती हैं। इससे भविष्य में पेंट डैमेज और मेटल पार्ट्स पर जंग का खतरा बढ़ जाता है।

Updated On 2026-02-06 13:09:00 IST

कार धोने का सही तरीका

Car Tips: लाखों रुपये खर्च करके खरीदी गई कार को हर कोई सालों तक नई जैसी रखना चाहता है। इसके लिए समय पर सर्विस, मेंटेनेंस और सही तरीके से सफाई बेहद जरूरी है। पैसे बचाने के लिए कई लोग घर पर ही कार धोना पसंद करते हैं, जो गलत नहीं है। लेकिन गलत तरीके और घरेलू जुगाड़ आपकी कार की चमक और वैल्यू दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

घर पर कार धोने से होने वाले बड़े नुकसान

डिशवॉश लिक्विड या डिटर्जेंट का इस्तेमाल

अक्सर लोग बर्तन धोने वाला साबुन या कपड़े धोने का डिटर्जेंट इस्तेमाल कर लेते हैं। ये केमिकल्स कार पेंट के लिए नहीं बने होते। इससे पेंट की क्लियर कोट लेयर धीरे-धीरे खराब होती है और कार की शाइन खत्म होने लगती है।

नींबू, विनेगर और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू नुस्खे

ये चीजें एसिडिक और एब्रेसिव होती हैं, जो पेंट पर माइक्रो स्क्रैच बना देती हैं। लंबे समय में इससे पेंट डैमेज और मेटल पार्ट्स पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

पुराने कपड़े और तौलिए से पोंछना

पुरानी टी-शर्ट या टॉवल में फंसी धूल पेंट पर रगड़ खाकर स्क्रैच बना देती है। खासकर डार्क कलर कारों पर ये निशान जल्दी नजर आते हैं।

तेज धूप में कार धोना

धूप में कार धोने से पानी के दाग जम जाते हैं और पेंट की चमक कम हो जाती है। साथ ही प्लास्टिक और रबर पार्ट्स जल्दी खराब होने लगते हैं।

कार धोने का सही तरीका

* पहले टायर और नीचे के हिस्से को साफ करें

* केवल कार वॉश शैम्पू और माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

* हमेशा छांव में, सुबह या शाम के समय कार धोएं

एक्सपर्ट्स की सलाह

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आधुनिक कारों का पेंट मल्टी-लेयर टेक्नोलॉजी से बना होता है। घरेलू केमिकल्स और गलत टूल्स इस लेयर को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए पीएच-बैलेंस्ड प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करने चाहिए।

घर पर कार धोना सही है, लेकिन सही तरीके से। थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में पेंट रिपेयर और पॉलिशिंग पर हजारों रुपये खर्च करा सकती है। सही प्रोडक्ट्स अपनाएं या समय-समय पर प्रोफेशनल कार वॉश कराएं, ताकि आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी बनी रहे।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News