Electric Bikes: भारत की 5 सबसे किफायती ई-मोटरसाइकिल, पर्यावरण के साथ खर्च भी बचेगा

स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट का सही संतुलन चाहने वालों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। ₹3 लाख के अंदर मिलने वाली ये मोटरसाइकिलें जेब पर भार नहीं पड़ेंगी।

Updated On 2025-10-17 19:44:00 IST

Ola Roadster X एक्स-शोरूम कीमत ₹74,999 है।

Electric Bikes: देश में पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। कम रनिंग कॉस्ट और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक बाइक्स की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। अगर आप इस दिवाली पर एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं ऐसी 5 शानदार इलेक्ट्रिक बाइक्स, जिनकी कीमत ₹3 लाख के अंदर है। ये सभी मॉडल बेहतरीन रेंज, दमदार फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं।

₹3 लाख के अंदर टॉप 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स

मॉडल कीमत (₹) बैटरी क्षमता रेंज

Ola Roadster X ₹74,999 2.5kWh 140 किमी

Revolt RV1 ₹94,990 2.2kWh 100 किमी (Eco मोड)

Oben Rorr EZ ₹99,999 2.6kWh 110 किमी

Matter Aera 5000 ₹1,81,308 5kWh 172 किमी

Ultraviolette F77 SuperStreet ₹2,99,000 7.1kWh 211 किमी

1. Ola Roadster X (2.5 kWh)

Ola Roadster X भारतीय बाजार की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹74,999 है। 2.5kWh बैटरी पैक से लैस यह बाइक सिंगल चार्ज में 140 किमी तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा है और यह सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

2. Revolt RV1

Revolt RV1 की कीमत ₹94,990 है और इसमें 2.2kWh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर 100 किमी (इको मोड) की रेंज देती है। इसका डिजाइन आकर्षक है और यह कई कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। सिर्फ 105 किलोग्राम वजन वाली यह बाइक चलाने में बेहद हल्की और स्मूथ है।

3. Oben Rorr EZ (2.6 kWh)

₹99,999 की कीमत में आने वाली Oben Rorr EZ में 2.6kWh की बैटरी दी गई है, जो 110 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। यह बाइक परफॉर्मेंस के मामले में 125cc पेट्रोल बाइक की बराबरी करती है। इसका स्पोर्टी डिजाइन और फीचर पैक्ड किट इसे युवाओं के बीच खास पसंद बनाता है।

4. Matter Aera 5000

₹1.81 लाख की कीमत वाली Matter Aera 5000 फीचर्स से भरपूर बाइक है। इसमें 5kWh बैटरी के साथ 172 किमी की रेंज और 105 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। 7-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स इसके प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं।

5. Ultraviolette F77 SuperStreet

यह लिस्ट की सबसे प्रीमियम और पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक है। ₹2.99 लाख की कीमत वाली Ultraviolette F77 SuperStreet 7.1kWh बैटरी के साथ 211 किमी की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 155 किमी/घंटा है और यह सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह बाइक 300-350cc पेट्रोल मोटरसाइकिल जितनी परफॉर्मेंस देती है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News