Top 10 2W: अक्टूबर में इन 10 मॉडल का बाजार में दिखा दबदबा, 2 मॉडल को 3-3 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा
पिछले महीने यानी अक्टूबर 2025 में ग्राहकों ने एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर पर सबसे ज्यादा खरीदा। अक्टूबर में इसकी 3.40 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं।
अक्टूबर में इन 10 मॉडल का बाजार में दिखा दबदबा
Top 10 Two Wheelers October 2025: पिछले महीने यानी अक्टूबर 2025 में ग्राहकों ने एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर पर सबसे ज्यादा खरीदा। अक्टूबर में इसकी 3.40 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। वहीं, दूसरे नंबर पर एक्टिवा स्कूटर रहा। इसकी 3.26 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। टॉप-10 मॉडल की लिस्ट में होंडा शाइन, बजाज पल्सर, टीवीएस जुपिटर, हीरो एचएफ डीलक्स, सुजुकी एक्सेस, टीवीएस अपाचे, टीवीएस रेडर और बजाज प्लेटिना को भी जगह मिली। टॉप-10 की लिस्ट में कोई भी इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल नहीं है। चलिए एक बार इस लिस्ट को देखते हैं।
- स्प्लेंडर की अक्टूबर में 3,40,131 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 3,91,612 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 51,481 यूनिट कम बिकीं और इसे 13.15% की सालाना गिरावट मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 23.17% रहा।
- एक्टिवा की अक्टूबर में 3,26,551 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 2,66,806 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 59,745 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 22.39% की सालाना ग्रोथ मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 22.25% रहा।
- शाइन की अक्टूबर में 1,74,615 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 1,96,288 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 21,673 यूनिट कम बिकीं और इसे 11.04% की सालाना गिरावट मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 11.9% रहा।
- पल्सर की अक्टूबर में 1,52,996 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 1,11,834 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 41,162 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 36.81% की सालाना ग्रोथ मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 10.42% रहा।
- जुपिटर की अक्टूबर में 1,18,888 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 1,09,702 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 9,186 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 8.37% की सालाना ग्रोथ मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 8.1% रहा।
HF डीलक्स की अक्टूबर में 1,13,998 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 1,24,343 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 10,345 यूनिट कम बिकीं और इसे 8.32% की सालाना गिरावट मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 7.77% रहा।
एक्सेस की अक्टूबर में 70,327 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 74,813 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 4,486 यूनिट कम बिकीं और इसे 6% की सालाना गिरावट मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 4.79% रहा।
अपाचे की अक्टूबर में 61,619 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 50,097 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 11,522 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 23% की सालाना ग्रोथ मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 4.2% रहा।
रेडर की अक्टूबर में 56,085 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 51,153 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 4,932 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 9.64% की सालाना ग्रोथ मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 3.82% रहा।
प्लेटिना की अक्टूबर में 52,734 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में इसकी 61,689 यूनिट बिकी थीं। ऐसे में इसकी 8,955 यूनिट कम बिकीं और इसे 14.52% की सालाना गिरावट मिली। वहीं, टॉप-10 में इसका शेयर 3.59% रहा।
(मंजू कुमारी)