Midsize SUV Sales: हुंडई क्रेटा का मार्केट में दबदबा कायम, जानिए टॉप-10 में किन कारों के मिली जगह

मिडसाइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा एक बार फिर नंबर-1 कार बनकर सामने आई। इस सेगमेंट में शामिल दूसरे कई मॉडल की सेल में भी ग्रोथ देखने को मिली।

Updated On 2025-10-13 16:53:00 IST

Top 10 Midsize SUV September 2025: मिडसाइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा एक बार फिर नंबर-1 कार बनकर सामने आई। इस सेगमेंट में शामिल दूसरे कई मॉडल की सेल में भी ग्रोथ देखने को मिली। दूसरे नंबर पर रहने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो और क्रेटा के बीच महज 489 यूनिट का अंतर रहा। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ टाटा हैरियर को मिली। जिसे 161% की ईयरली ग्रोथ मिली। बता दें कि नए GST 2.0 के बाद क्रेटा की बिक्री में धमाकेदार उछाल आया है। चलिए एक बार इन कारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।




 



देश के मिडसाइज SUV के टॉप-10 मॉडल की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। सितंबर में इसकी 18,861 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 2024 में इसकी 15,862 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 19% की ग्रोथ मिली। दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। सितंबर में इसकी 18,372 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 14,438 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 27% की ग्रोथ मिली। तीसरे नंबर पर महिंद्रा XUV700 रही। सितंबर में इसकी 9,764 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 9,646 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की ग्रोथ मिली।

चौथे नंबर पर टोयोटा हाइराइडर रही। सितंबर में इसकी 7,608 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 5,385 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 41% की ग्रोथ मिली। पांचवें नंबर पर किआ सेल्टोस रही। सितंबर में इसकी 5,816 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 6,959 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की डिग्रोथ मिली। छठवें नंबर पर मारुति ग्रैंड विटारा रही। सितंबर में इसकी 5,698 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 10,267 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 45% की डिग्रोथ मिली।

सातवें नंबर पर मारुति विक्टोरिस रही। सितंबर में इसकी 4,261 यूनिट बिकीं। आठवें नंबर पर टाटा हैरियर रही। सितंबर में इसकी 4,181 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 1,600 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 161% की ग्रोथ मिली। नौवें नंबर पर होंडा एलिवेट रही। सितंबर में इसकी 2,199 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 1,960 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 12% की ग्रोथ मिली। दसवें नंबर पर टाटा सफारी रही। सितंबर में इसकी 2,000 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 1,644 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 22% की ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News