Tata Sales Breakup: अक्टूबर में कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकी नेक्सन; जानिए पंच, सफारी, हैरियर का हाल
टाटा मोटर्स के लिए अक्टूबर में एक बार फिर नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दरअसल, कंपनी की सेल्स ब्रेकअप रिपोर्ट में नेक्सन 22,083 यूनिट के साथ सबसे ऊपर रही।
अक्टूबर में कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकी नेक्सन
Tata Sales Breakup October 2025: टाटा मोटर्स के लिए अक्टूबर में एक बार फिर नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दरअसल, कंपनी की सेल्स ब्रेकअप रिपोर्ट में नेक्सन 22,083 यूनिट के साथ सबसे ऊपर रही। जबकि, टिगोर 1,196 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे नीचे रही। वैसे, नेक्सन कंपनी के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। पिछले 2 महीने से ये इंडस्ट्री को डोमिनेट कर रही है। चलिए टाटा सभी मॉडल की वैरिएंट वाइज सेल्स रिपोर्ट देखते हैं।
टाटा मोटर्स की सेल्स की बात करें तो अक्टूबर 2025 में नेक्सन/EV की 22,083 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 14,759 यूनिट का था। यानी इसे 7,324 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 49.62% की सालाना ग्रोथ मिली। अक्टूबर 2025 में पंच/EV की 16,810 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 15,740 यूनिट का था। यानी इसे 1,070 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 6.8% की सालाना ग्रोथ मिली।
अक्टूबर 2025 में टियागो/EV की 8,850 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 4,682 यूनिट का था। यानी इसे 4,168 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 89.02% की सालाना ग्रोथ मिली। अक्टूबर 2025 में हैरियर/EV की 4,483 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 1,947 यूनिट का था। यानी इसे 2,536 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 130.25% की सालाना ग्रोथ मिली।
अक्टूबर 2025 में अल्ट्रोज की 3,770 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 2,642 यूनिट का था। यानी इसे 1,128 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 42.69% की सालाना ग्रोथ मिली। अक्टूबर 2025 में सफारी की 2,510 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 2,086 यूनिट का था। यानी इसे 424 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 20.33% की सालाना ग्रोथ मिली।
अक्टूबर 2025 में कर्व/EV की 1,432 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 5,351 यूनिट का था। यानी इसे 3,919 ग्राहक कम मिले और इसे 73.24% की सालाना डिग्रोथ मिली। अक्टूबर 2025 में टिगोर/EV की 1,196 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 926 यूनिट का था। यानी इसे 270 ग्राहक ज्यादा मिले और इसे 29.16% की सालाना ग्रोथ मिली।
(मंजू कुमारी)