Harrier Stuck Flooded: ड्राइवर के आत्मविश्वास से कार पानी मे डूबी, देखते ही देखते बोनट पूरी तरह से डूब गया
टाटा हैरियर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक टाटा हैरियर को लेकर खबर आई थी जो महाराष्ट्र के ठाणे में एक पानी से भरे अंडरपास में कंट्रोल खोकर डूब गई थी।
Tata Harrier Stuck In Flooded Underpass: टाटा हैरियर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक टाटा हैरियर को लेकर खबर आई थी जो महाराष्ट्र के ठाणे में एक पानी से भरे अंडरपास में कंट्रोल खोकर डूब गई थी। कार के अंदर दो लोग थे, जिन्हें दो स्थानीय लोगों ने बचाया। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बचाव दल ने सूझबूझ से फंसे हुए लोगों को समय रहते बाहर निकाला जा सका। अब एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे हैरियर पानी से भरे अंडरपास में फंस गई। ऐसा लगता है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण ही यह SUV इस स्थिति में पहुची होगी।
अंडरपास में फंस गई हैरियर
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। ठाणे का यह अंडरपास नरिवली और उत्तरशिव गांवों को जोड़ता है। भारी बारिश के कारण इसमें पानी भर गया। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, पानी का स्तर काफी ऊंचा था। यह अंडरपास की ऊंचाई के कम से कम एक तिहाई तक पहुंच गया था। भारतीय राजमार्गों पर एक अंडरपास की स्टैंडर्ड ऊंचाई लगभग 16.4 फीट होती है। यहां पानी का स्तर कम से कम 4 फीट हो सकता है।
ग्राउंड क्लियरेंस काम नहीं आया
हैरियर एक तरफ से अंडरपास में घुसती हुई दिखाई दे रही है। दोनों तरफ गाड़ियां पानी में फंसी हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, हैरियर ड्राइवर आत्मविश्वास से भरा है और सीधे उसमें घुस जाता है। आखिरकार, उसके पास भारत की सबसे मशहूर SUV में से एक है। लैंड रोवर से प्रेरित प्लेटफॉर्म, दमदार स्टांस और देश का सबसे मजबूत लोहा। कुल मिलाकर बाढ़ का इसे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए था। हालांकि, ये अपनी असली कैपेसिटी, सीमा और बुनियाद को भूल गया। हैरियर की पानी में उतरने की गहराई 600mm (लगभग 2 फीट) है। ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है।
ड्राइवर का आत्मविश्वास पड़ा भारी
ड्राइवर पूरे आत्मविश्वास के साथ SUV को पानी से भरे हिस्से में ले जाता है। गाड़ी आसानी से पानी में घुस जाती है। कुछ दूर तक पानी में डूब जाती है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता है, हम गहराई बढ़ती हुई देख सकते हैं। जल्द ही, पानी का स्तर टायरों से ऊपर पहुंच जाता है और ड्राइवर को खतरे का आभास होता है। हैरियर बाईं ओर मुड़ती हुई दिखाई देती है, जो जानबूझकर किया गया लगता है। दुर्भाग्य से बाईं तरफ पानी का स्तर ड्राइवर की अपेक्षा से कहीं अधिक था।
बोनट पूरी तरह से डूब गया
ऐसे में गाड़ी जल्द ही पानी में डूब जाती है। वहीं, ब्वायंट फोर्स जल्द ही उसके पिछले हिस्से को ऊपर उठा देता है, जबकि इंजन और अन्य मैकेनिकल उपकरणों के भार के कारण आगे का हिस्सा डूब जाता है। बोनट पूरी तरह से डूब जाता है। केबिन में भी पानी रिसने लगता है। ऐसे में यहां भी स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। ऐसे मामलों में बीमा कंपनी व्हीकल के नुकसान के लिए मालिक के दावों को अस्वीकार कर सकती है। अधिकांश कंपनी इस तरह की कंडीशन के लिए अलग से पॉलिसी देती हैं।
(मंजू कुमारी)