Tata Curvv: इस कार को आज बुक किया तो कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी, खरीदने से पहले जान लो वेटिंग पीरियड

आप इस महीने टाटा मोटर्स की कर्व कूपे SUV खरीदने का प्लान बना रहे है, तब इसके वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Updated On 2025-11-15 14:02:00 IST

बुक करने के कितने दिन बाद मिलेगी ये कार

Tata Curvv Waiting Period in November: आप इस महीने टाटा मोटर्स की कर्व कूपे SUV खरीदने का प्लान बना रहे है, तब इसके वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। दरअसल, इस महीने आप इस SUV पर 8 से 12 सप्ताह यानी करीब 87 दिन का वेटिंग चल रहा है। कार की वेटिंग उसके कलर, वैरिएंट और डीलर्स के आधार पर भी तय की जाएगी। ये टाटा की ऐसा SUV भी है जिसे पेट्रौल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी खरीद पाएंगे।

टाटा कर्व के इंजन ऑप्शन

  • कर्व कूपे SUV में 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जिसे हाइपरियन नाम दिया गया है। इसने कर्व के साथ अपनी शुरुआत की है।
  • ये 124 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा है।
  • इसमें टर्बोचार्ज्ड 1.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 119 bhp की अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
  • यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। दोनों इंजन विकल्प पडल शिफ्टर्स प्राप्त करते हैं।
  • इसमें 1.5-लीटर काइरोटेक डीजल इंजन भी मिलता है, जो 117 bhp की अधिकतम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है।
  • टाटा कर्व अपने सेगमेंट में पहली ऐसी एसयूवी है, जिसे डीजल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

टाटा कर्व का डिजाइन

  • इस चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। खास बात है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 11वां व्हीकल है।
  • कर्व टाटा मोटर्स के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। टाटा कर्व खुद को कर्व ईवी से अलग करती है।
  • कर्व को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलता है, जबकि एयर डैम को अलग तरह से डिजाइन किया गया है।
  • इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं, जिसे रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की आवश्यकता पड़ती है।

टाटा कर्व के फीचर्स

कर्व में बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News