Jimny Nomade: भारत से एक्सपोर्ट हो रही सुजुकी जिमनी की भारी डिमांड, जानें वेटिंग पीरियड

सुजकी Jimny Nomade जापान में लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बना रही है। इसकी जबरदस्त डिमांड और बुकिंग है, यह कार ऑफ-रोडिंग प्रेमियों के बीच खास जगह बना चुकी है।

Updated On 2025-10-29 20:26:00 IST

जापानियों की फेवरेट बनी Jimny Nomade

Jimny Nomade: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी न सिर्फ घरेलू बाजार में बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने वाहनों की दमदार प्रजेंस रखती है। कंपनी की लोकप्रिय ऑफ-रोडिंग SUV Suzuki Jimny Nomade जापान में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हाल ही में कंपनी ने इसकी बुकिंग दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। आइए जानते हैं, जापान में इस SUV की मांग और बुकिंग से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

जापानियों की फेवरेट बनी Jimny Nomade

मारुति सुजुकी की ओर से पेश की गई फाइव-डोर ऑफ-रोडिंग SUV Jimny Nomade को जापान में काफी पसंद किया जा रहा है। यह वही SUV है, जिसे भारत में भी ऑफर किया जाता है। बेहतर डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के चलते यह मॉडल जापानी ग्राहकों की फेवरेट SUV बन गई है।

पहले क्यों रोकी गई थी बुकिंग?

Suzuki Jimny Nomade को जापान में जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ ही दिनों में यह SUV जबरदस्त हिट हो गई —

सिर्फ चार दिनों में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी। इस भारी मांग के चलते कंपनी को अस्थायी तौर पर इसकी बुकिंग रोकनी पड़ी थी, ताकि मौजूदा ऑर्डर्स को समय पर डिलीवर किया जा सके।

फिर से कब शुरू होगी बुकिंग?

कंपनी ने अब आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Jimny Nomade की बुकिंग 30 जनवरी 2026 से दोबारा शुरू की जाएगी। इससे उन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से इसके दोबारा उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे थे।

कितनी है वेटिंग अवधि?

पिछली बार लॉन्च के समय SUV की जबरदस्त डिमांड के चलते इसकी डिलीवरी वेटिंग पीरियड लगभग 4 साल तक पहुंच गया था। उम्मीद है कि कंपनी अब उत्पादन क्षमता बढ़ाकर इस वेटिंग को कम करने की कोशिश करेगी।

भारत से होती है एक्सपोर्ट

Jimny का निर्माण भारत के गुरुग्राम प्लांट में किया जाता है। यहीं से इसे भारत के अलावा लैटिन अमेरिका, साउथ अफ्रीका, साउथ ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट जैसे देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। SUV के फाइव-डोर वर्जन के अलावा इसका थ्री-डोर मॉडल भी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

जापान में कीमत

जापानी बाजार में Suzuki Jimny Nomade की कीमत 25.51 लाख येन से 27.50 लाख येन के बीच रखी गई थी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹14.88 लाख से ₹15.43 लाख के बराबर है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News