Skoda Slavia: कंपनी सोशल मीडिया पर दिखाया फेसलिफ्ट मॉडल का फोटो, फिर चुपके से हटा भी लिया
स्कोडा इडिया ने अपनी लग्जरी सेडान स्लाविया के फेसलिफ्ट मॉडल की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, बाद में इसे हटा भी लिया गया।
सोशल मीडिया पर दिखी फेसलिफ्ट मॉडल की फोटो
Skoda Slavia Facelift First Official Photos Out: स्कोडा इडिया ने अपनी लग्जरी सेडान स्लाविया के फेसलिफ्ट मॉडल की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, बाद में इसे हटा भी लिया गया। दरअसल, फोटो में इस अपकमिंग सेडान को बिना किसी कवर के दिखाया गया। खास बात ये है कि ये टीजर स्कोडा इंडिया की तरफ से नहीं, बल्कि स्कोडा नेपाल ने पोस्ट किया है। स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत से पहले नेपाल में लॉन्च हो रही है, जबकि इसका प्रोडक्शन भारत में ही किया जा रहा है।
MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार
पहले कभी स्लाविया फेसलिफ्ट को बिना कवर के नहीं देखा था। यह पहली बार है जब इसे अपनी पूरी शान के साथ देख रहे हैं। स्लाविया कंपनी की भारत 2.0 स्ट्रैटजी में सबसे उल्लेखनीय व्हीकल में से एक रही है। इसे MQB A0 IN (इंडिया-स्पेसिफिक) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था और इसे नेपाल, वियतनाम जैसे अन्य देशों में भी निर्यात किया जाता है।
स्लाविया फेसलिफ्ट का डिजाइन
- स्कोडा नेपाल द्वारा टीज की गई स्लाविया फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं जो इसे सिर्फ फेसलिफ्ट की बजाय नई जनरेशन का मॉडल भी बना सकते हैं।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इस आने वाली सेडान में शीट मेटल में काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें डोर का आकार मौजूदा मॉडल के चिकने सिंगल-कर्व आकार से अलग है।
- डोर के चारों तरफ सारी शीट मेटल की है। इसमें नया टेललाइट डिजाइन है जो स्टाइलिश LED टर्न इंडिकेटर्स जैसे दिखते हैं, जिन्हें रिवाइज्ड LED टेललाइट के नीचे रखा है।
- टेललाइट्स के बीच स्कोडा के अक्षर बड़े हो गए हैं। टेलगेट पर कुछ बैज भी दिखाई दे रहे हैं। रियर बंपर नए रिफ्लेक्टर के साथ नया है। अब क्रोम स्ट्रिप हटा दी है।
- ऐसा लगता है कि इसमें नकली ट्विन-एग्जॉस्ट जैसा डिजाइन भी है। हम नए एलॉय व्हील डिजाइन और रियर डिस्क ब्रेक के लिए कैलिपर्स के संकेत देख सकते हैं।
लेवल-2 ADAS की सेफ्टी
- लेवल-2 ADAS इस गाड़ी से सबसे ज्यादा उम्मीदों में से एक है, जो इसकी सेफ्टी को और मजबूत करता है।
- अंदर की तरफ ज्यादा फीचर्स स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को मौजूदा मॉडल से बेहतर बना देंगे।
- इसमें 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
- स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का निर्माण कंपनी के छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र स्थित प्लांट में किया जाएगा।
(मंजू कुमारी)