Putin's Car Safety: इस खास गाड़ी में चलते हैं रशियन प्रेसिडेंट पुतिन, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Aurus Senat कार डिजाइन की गई है। जो पूरी तरह बख्तरबंद (आर्मर्ड) कार है और गोलीबारी या धमाके भी आसानी से झेल सकती है।

Updated On 2025-08-17 16:59:00 IST

Putin's Car Safety: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं। उन्होंने पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। जहां ट्रंप अपने खास विमान एयरफोर्स वन से पहुंचे, वहीं पुतिन अपनी अत्याधुनिक लिमोज़ीन कार से इस बैठक के लिए पहुंचे थे। आइए जानते हैं पुतिन की इस आधिकारिक कार की खासियतें...

पुतिन की ऑफिशियल कार

रूस के राष्ट्रपति की यह स्पेशल कार Aurus Senat है। इसे रूस की ऑटोमोबाइल कंपनी Aurus Motors ने राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल और इंजन रिसर्च इंस्टीट्यूट (NAMI) के सहयोग से तैयार विकसित किया है।

सुरक्षा के लिहाज से बेहद मजबूत

Aurus Senat खास तौर पर राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। यह पूरी तरह से बख्तरबंद (आर्मर्ड) कार है, जो गोलीबारी या धमाकों जैसी खतरनाक परिस्थितियों में भी भीतर बैठे लोगों की पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसमें मजबूत चेसिस और हाई-टेक सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है। यह कार VR10 लेवल बैलिस्टिक प्रोटेक्शन से लैस है, यानी सुरक्षा मानकों के लिहाज से दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार है।

इंटीरियर और लग्ज़री फीचर्स

अंदर से यह कार उतनी ही आलीशान है जितनी बाहर से सुरक्षित। प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री और आरामदायक सीटें, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, आधुनिक तकनीक और उच्च-गुणवत्ता वाली फिनिशिंग, इसके इंटीरियर को न सिर्फ लग्ज़री अहसास देता है, बल्कि लंबी यात्राओं में भी बेहतरीन आरामदायक बनाती हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Aurus Senat में 4.4-लीटर V8 हाइब्रिड इंजन है, जो 598 हॉर्सपावर की शक्ति और 889 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह कार सिर्फ 6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 249 किमी/घंटा है।

Aurus Senat की कीमत

2018 में लॉन्च के समय इस कार की कीमत लगभग ₹1.32 करोड़ थी। 2021 तक यह बढ़कर लगभग ₹2.40 करोड़ हो गई। लेकिन राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा के मद्देनजर किए खास बदलावों और एडवांस फीचर्स के कारण कार की असली कीमत कई गुना बढ़ा जाती है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News